आजकल स्टडी में सामने आ रहा है कि पुरुषों का सीमेन काउंट तेजी से कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार पता चला है कि पिछले 45 साल में स्पर्म काउंट आधे से ज्यादा कम हो गया है और इसका ज्यादा असर भारत के पुरुषों में देखने को मिल रहा है।

पुरुषों का सामान्य तौर प्रति मिलीलीटर स्पर्म काउंट 1.5 करोड़ से लेकर 3.9 करोड़ तक होता है और प्रति मिलीलीटर स्पर्म काउंट 1.5 करोड़ से कम हो तो ये चिंता का विषय हो सकता है, जिसका इलाज भी जरूरी है। इससे पुरुष बांझपन का शिकार हो सकते हैं।

Sperm Count Increase करने के लिए Food

एक्सपर्ट्स का कहना है कि लहसुन खाने से स्पर्म काउंट बढ़ने में मदद होती है। लहसुन खाने से शुक्राणुओं की संख्या बढ़ती है और क्वालिटी भी बेहतर कर सकता है।

Sperm Count कम होने की वजह

स्पर्म काउंट कम होने की बहुत सारी वजहें हो सकती हैं। खाना, पानी और हवा जैसे वायु प्रदूषण, शराब-सिगरेट आदि का सेवन, मोटापा, जेनेटिक, प्राइवेट पार्ट में इंफेक्शन जैसी वजह से स्पर्म काउंट कम हो सकता है। अगर इसका इलाज न कराया जाए तो इससे दिक्कत हो सकती है और समय पर अगर इसका इलाज नहीं कराया गया तो जिंदगीभर पछताना पड़ सकता है।

इस तरह है लहसुन मददगार

बता दें कि लहसुन में एल्लीसिन नाम का एक कंपाउंड मौजूद होता है, जो स्पर्म काउंट को बढ़ाने में काफी ज्यादा हेल्प करता है। इसके अलावा स्पर्म की मोटिलिटी में सुधार लाने के लिए भी लहसुन मददगार है, क्योंकि उसमें सेलेनियम पाया जाता है। कच्चे लहसुन खाना ज्यादा फायदेमंद होता है और इसे बाकी सब्जियों के साथ भी खाया जाए तो भी फायदेमंद है।

इन चीजों का भी कर सकते हैं सेवन

चिया, कद्दू और अलसी के बीच, काजू, बादाम, अखरोट, अंजीर, पालक, ब्रोकली ,मेथी जैसी आयरन रिच सब्जियां, अंडे, फैटी फिशस और केला।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *