मां बनना हर महिला के सुखद और आनंदमय पलों में से एक होता है। लेकिन हाल ही में राजस्थान के अलवर जिले में गर्भवती महिलाओं के एचआईवी और सिफलिस पॉजिटिव मिलने की खबर सामने आई है। जिस वजह से पूरे स्वास्थ्य विभाग में तहलका मच हुआ है। बता दें कि अप्रेल 2023 से मार्च 2024 के बीच प्रेग्नेंट वूमन एंड चिल्ड्रन ट्रैकिंग सिस्टम ( पीसीटीएस) की रिपोर्ट में कुछ सरकारी चिकित्सा संस्थानों में इस तरह के मामले सामने आने के बाद चीफ मेडिकल और हेल्थ ऑफिसर ने अलवर, कोटपूतली-बहरोड़ व खैरथल-तिजारा के चीफ हेल्थ ऑफिसरस से रिपोर्ट मांगी है। इतना ही नहीं  पीसीटीएस रिपोर्ट के आंकड़े गलत होने के बाद स्पष्टीकरण के साथ सही डेटा भिजवाने का निर्देश भी जारी किया है।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 2 एचआईवी और 6 सिफलिस पॉजिटिव

बता दें कि कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बहरोड़ में 3,500 गर्भवती महिलाओं की एएनसी यानी एंटी नेटल केयर की गई। जबकि 4,534 महिलाओं की एचआईवी और 4 हजार 757 महिलाओं की सिफलिस की जांच की गई। जांच के दौरान इसमें से एचआईवी और सिफलिस से ग्रसित दो-दो महिलाएं मिली हैं। वहीं शाहजहांपुर में भी 4,866 महिलाओं की एएनसी की गई। जबकि 1,394 की एचआईवी और 2,330 महिलाओं की सिफलिस की जांच की गई। इसमें से 3 महिलाएं सिफलिस पॉजिटिव मिली हैं।

अलवर जिले में 1 HIV और 7 सिफलिस पॉजिटिव

साल 2023-24 की अलवर जिले की HIV व सिफलिस पीसीटीएस टेस्टिंग रिपोर्ट के मुताबिक रामगढ़ में 7,545 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई। वहीं इसमें गर्भवती महिलाओं की कई तरह की जांच की जाती है। इसमें 5,523 महिलाओं की एचआईवी और 5,814 महिलाओं की सिफलिस की जांच की गई। जिसमें से एक महिला एचआईवी और 7 महिलाएं सिफलिस पॉजिटिव मिली हैं।

थानागाजी में 1 HIV और 2 सिफलिस संक्रमित

ठीक इसी तरह थानागाजी में 3,496 महिलाओं की एएनसी की गई। जबकि 3,195 महिलाओं एचआईवी और 2,954 महिलाओं की सिफलिस की जांच की गई। इसमें से एक एचआईवी और 2 महिलाएं सिफलिस पॉजिटिव मिली हैं।

खैरथल-तिजारा में 1 सिफलिस पॉजिटिव मिली

हालांकि खैरथल के तिजारा में 14,402 गर्भवती महिलाओं की एएनसी कराई गई। इस दौरान 11,751 महिलाओं की एचआईवी और 13,896 महिलाओं की सिफलिस की जांच हुई है। वहीं जांच में एक गर्भवती महिला सिफलिस पॉजिटिव मिली है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *