इंसान का शरीर पूरी तरह से साफ रहना चाहिए, वरना उसे खुद और उसे देखने वालों को वह बिल्कुल भी पसंद नहीं आएगा। अगर वह गंदा रहेगा तो न ही उसके पास कोई आएगा, न ही उससे कोई बात करेगा और उसके पास से बदबू भी आएगी। अब सोचें अगर आपका शरीर पूरी तरह से साफ है पर अगर गर्दन काली है तो देखने में कितना बुरा लगेगा, इसलिए उसे ठीक करने के लिए यहां कुछ घरेलू उपाय बताए जा रहे हैं, ताकि आप उसका फायदा उठा सकें।
आलू और टमाटर का रस
आलू और टमाटर के रस को अगर काली गर्दन की जगह पर लगाया जाए तो गर्दन की त्वचा में काफी सुधार होता है। इसमें मौजूदा गुण इसे साफ करने में मदद करते हैं।
दही और हल्दी
काली गर्दन को साफ करने के लिए दही और हल्दी का लेप लगाया जाए तो उससे भी काफी फर्क पड़ता है।
नींबू, शहद और बेसन
नींबू और शहद का मिश्रण लगाने से भी काली गर्दन को साफ किया जा सकता है। इस नुस्खे को काफी असरदार माना जाता है।आप इन तीनों का अलग मिश्रण बना कर लगा सकते हैं। नींबू को शहद और बेसन के साथ लगाया जा सकता है।
बेकिंग सोडा और पानी
बेकिंग सोडा और पानी को जहां गर्दन काली है वहां लगाया जा सकता है, इससे काली गर्दन की परेशानी दूर हो सकती है।
