गर्मी का मौसम धूप और पसीने के साथ त्वचा संबंधी समस्याएं भी लाता है। इस मौसम में एक चीज जो सबसे ज्यादा मुश्किल हो जाती है, वो है मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखना। धूप में बाहर निकलने से ही पसीने की वजह से मेकअप मेल्ट या खराब होना शुरू हो जाता है। इसकी वजह से पूरा लुक खराब हो जाता है और चेहरे पर पैच नजर आने लगते हैं।
Skin को Moisturize करना है जरूरी
सर्दी हो या गर्मी, हर मौसम में स्किन को मॉइश्चराइज करना बहुत जरूरी होता है। गर्मी में कई लोग मॉइश्चराइजर लगाए बिना ही मेकअप अप्लाई कर लेते हैं। जिसकी वजह से जल्दी पसीना आ जाता है और मेकअप मेल्ट होने लगता है। इससे बचने के लिए गर्मियों में लाइट मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।
Primer का यूज करना है अनिवार्य
गर्मी में मेकअप को लंबे समय तक टिकाना है, तो इसके लिए एक अच्छा प्राइमर लगाना बहुत जरूरी है। प्राइमर स्किन के एक्स्ट्रा ऑयल को बैलेंस करता है, जिससे मेकअप जल्दी खराब या मेल्ट नहीं होता है।
Oil Free फाउंडेशन का करें चुनाव
फाउंडेशन बहने का सबसे ज्यादा डर गर्मी के मौसम में होता है। इसके लिए लाइट वेट वाला ऑयल फ्री फाउंडेशन यूज करना चाहिए और गर्मियों में फाउंडेशन की ज्यादा हैवी लेयर नहीं लगानी चहिए।
Waterproof आई मेकअप
गर्मियों की वजह से वाटरप्रूफ आई मेकअप का चुनाव करना चाहिए। इसके लिए वॉटरप्रूफ आईलाइनर और मस्कारा सबसे बेस्ट रहेगा।
फेस पर लगाएं Powder
मेकअप को लॉन्ग लास्टिंग बनाने के लिए फेस पाउडर से सेट करना जरूरी होता है। इसकी वजह से पसीने से मेकअप जल्दी मेल्ट नहीं होगा और लंबे समय तक ग्लो बना रहेगा।
Matt Lipstick का करें चुनाव
मेकअप किया हो और लिपस्टिक न हो तो अधूरा सा लगता है। गर्मियों में लिक्विड लिपस्टिक के बजाय मैट लिपस्टिक या टिंटेड लिप बाम का इस्तेमाल करना सबसे बढ़िया रहेगा। दरअसल, लिक्विड लिपस्टिक लगाने पर पसीने से बहने का डर रहता है। वहीं, मैट लिपस्टिक ज्यादा देर तक टिकी रहती है।
