आजकल के समय में हर कोई सुंदर दिखने की चाहत रखता है। बड़े से लेकर छोटे में सुंदर दिखने का एक कंपटीशन सा चल गया है। इसी चक्कर में लोग अपनी त्वचा पर केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर लेते हैं, जिसकी वजह से त्वचा का खराब होने का डर रहता है। कई बार प्रोडक्ट्स लगाने से एलर्जी भी हो जाती है। इसी चीज को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए गालों को नेचुरल पिंक ब्लश वाला लुक देने के लिए घरेलू रेमेडी लाएं हैं।

इनका चीजों का प्रयोग कर घर में बनाएं नो मेकअप लुक
Beetroot Blush

चुकंदर सेहत बनाने में आगे तो है ही साथ ही चेहर पर रंगत लाने में भी मददगार है। जब पुराने समय में मेकअप के प्रोडक्ट्स नहीं होते थे, तब गालों को गुलाबी करने के लिए चुकंदर का इस्तेमाल किया जाता था। इसे बनाने के लिए उबले हुए चुकंदर का गाढ़ा पल्प लें, इसमें कुछ बूंदें ग्लिसरीन की मिक्स करें। जिसके बाद आपका नेचुरल ब्लश पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। इस चीज को छोटे कंटेनर में भरकर स्टोर कर लें और जब भी गालों को गुलाबी करने की इच्छा हो तो इसे ब्लश की तरह इस्तेमाल कर लें।

Gulab Blush

इमाम दस्ता में गुलाब के ताजे फूलों की पंखुड़ियों को डालकर पेस्ट बनाएं और जरूरत के अनुसार अरारोट पाउडर मिक्स करें। गुलाब से बना यह ब्लश गीला बनेगा, जिसे किसी छोटे कंटेनर में भर लें। यदि सूखी गुलाब की पंखुड़ियों से ब्लश बनाना है तो, इमाम दस्ता में गुलाब की पंखुड़ियों और अरारोट पाउडर को साथ में डालकर पीस लें। पाउडर तैयार होने पर छोटे कांच के कंटेनर में रख सकते हैं, जिसे बाद ब्रश की मदद से ब्लश को लगा सकते हैं।

Carrot Blush

गालों पर हल्के पीच कलर ब्लश के लिए नारंगी रंग गाजर को कद्दूकस करके सुखा लें और इसके बाद मिक्सी या इमाम दस्ता में अरारोट के साथ मिलाकर पीस लें। जिसके बाद गाजर से बना नेचुरल ब्लश तैयार हो जाएगा। यह आपके गालों को थोड़ा अलग लुक देगा।

Hibiscus Blush

गुड़हल के फूलों से ब्लश बनाने के लिए फूलों को अरारोट पाउडर के साथ पीसें, खुशबू के लिए इसमें अपनी पसंद का एसेंशियल ऑयल डाल सकते हैं। तैयार होने पर इसे छोटे कंटेनर में स्टोर करके भर लें। जो भी नेचुरल ब्लश घर में बनाए उसे फ्रिज में स्टोर कर के जरूर रख लें, ताकि लंबे वक्त तक यूज किया जा सके।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *