बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वह इसी महीने के आखिर में अपने बच्चे को जन्म देंगी। वहीं प्रेग्नेंसी भी एक्ट्रेस की स्किन पर एक अलग ही चमक नजर आ रही है। दीपिका की स्किन बहुत ही कोमल और ग्लोइंग नजर आ रही है। वहीं उनकी न्यूट्रिश्निस्ट श्वेता शाह ने एक्ट्रेस की ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट बताया है। उन्होंने बताया कि होममेड दीपिका होममेड जूस का सेवन करती हैं। इस जूस का सेवन करने से उनकी स्किन हेल्दी रहती है। वहीं दीपिका ने कहा कि वह इस जूस को 3 महीने लगातार पीती थी जिसके बाद उनकी स्किन काफी ग्लोइंग बनी। तो चलिए आपको बताते हैं कि दीपिका की ग्लोइंग स्किन का क्या राज है।

पूरा वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

ग्लोइंग स्किन के लिए होममेड जूस

दीपिका ग्लोइंग स्किन के लिए पुदीना, धनिया, करी पत्ता, नीम और धनिया के पत्तों के साथ चुकंदर मिलाकर जूस पीती हैं। दीपिका ने अपनी शादी से पहले इस जूस का सेवन लगातार तीन महीने तक किया था जिसके बाद उनके चेहरे पर जबरदस्त ग्लो दिखा था। वहीं ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप भी इस जूस को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। नियमित तौर पर जूस पीने से आपको फर्क दिखने लगेगा।

जूस को पीने के फायदे

. यह जूस न सिर्फ आपकी स्किन पर ग्लो लाता है बल्कि, अन्य तरीकों से भी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।

. जूस पीने से शरीर में जमा गंदगी और टॉक्सिन्स निकलते हैं।

. इसके अलावा यह जूस पीने से पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं कम होती है और खाना आसानी से पचता है।

. बालों से जुड़ी समस्या भी इस जूस को पीने से दूर होते हैं और यह मजबूत भी बनते हैं।

. यदि आप वजन घटाना चाहते हैं तो भी इस जूस को नियमित तौर पर पी सकते हैं।

ऐसे बनाएं जूस

. इस होममेड जूस को बनाने के लिए आपको सबसे पहले धनिया, करी, पुदीने और नीम की पत्तियों की जरुरत पड़ेगी।

. फिर इसमें आपको चुकंदर के छोटे टुकड़े करके डालने हैं।

. इन सभी सामाग्रियों में थोड़ा सा पानी मिलाकर इन्हें ब्लेंडर में डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लें।

. अब आप इसे छानकर एक गिलास में निकालकर रख लें।

जूस को पीने से आपकी स्किन ग्लोइंग दिखने लगेगी।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *