दूध पीना सेहत के लिए कितना फायदेमंद है यह तो हम सब जानते हैं। वहीं दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, पोटेशियम फास्फोरस जैसे और भी कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। हालांकि अक्सर लोग रात को सोने से पहले गर्म या गुनगुना दूध ही पीते हैं लेकिन क्या आपको मालूम है कि ठंडा दूध पीने से भी सेहत को फायदे मिलते हैं। तो आइए जानते हैं ठंड दूध पीने से किस तरह के फायदें मिलते हैं।
मांसपेशियों के विकास में लाभकारी
बता दें कि ठंडा दूध शारीरिक स्वास्थ्य को काफी फायदा पहुंचता है। इसमें प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है। जो मांस, दाल और अन्य प्रोटीन स्रोतों के मुकाबले आसानी से प्राप्त होती है। ये हमारे शरीर के मांसपेशियों को बढ़ावा देता है। ये मांसपेशियों के निर्माण और रक्षा करने में भी मदद करता है।
हड्डियों को मिलती है मजबूती
वहीं ठंड दूध पीने से आपका पेट ठंडा रहता है। इतना ही नहीं इसमें कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करता है और हड्डियों को मजबूती करता है।
स्किन के लिए फायदेमंद
इतना ही नहीं ठंडा दूध पीने से स्किन को भी फायदा मिलता है। दरअसल ठंडे दूध में विटामिन ए की मात्रा होती है जो स्किन के लिए काफी जरूरी है। इसे डेली पीने से स्किन को हाइड्रेशन मिलता है, जिससे स्किन ग्लोइंग और हेल्दी बनती है।
मेंटल हेल्थ बढ़िया होता है
ठंडे दूध पीने से एक और फायदा मेंटल हेल्थ बढ़िया होता है। इतना ही इससे स्ट्रेस भी दूर होता है। अदारसल ठंडे दूध में विटामिन b12 की भी भरपूर मात्रा होती है जो शरीर के रक्त को पोषित करता है और हमें एनर्जी प्रदान करता है।
एसिडिटी की प्रॉब्लम दूर होना
अगर आप एसिडिटी की प्रॉब्लम से पीड़ित हैं तो आप ठंडा दूध जरूर पिएं। दरअसल एसिडिटी में ठंडा दूध पीने से तुरंत राहत मिल सकती है। यह पेट की अम्लता को नियंत्रित कर करता है और पेट में जलन की समस्या दूर होती है।
