अगर आप अपनी हेल्थ को लेकर बहुत ज्यादा ही अवेयर रहते हैं, तो आप इस बात को भी जान लें। दरअसल हर घर में बनने वाली सब्जी में टमाटर का यूज़ किया जाता है। बता दें ये इतना ज्यादा पोषण से भरा होता है कि इसको खाने से कई सारे हेल्थ बेनेफ्फिट्स होते हैं । लेकिन अगर आप टमाटर के कुछ हिस्सों को खायेंगे तो बीमार हो सकते हैं।

टमाटर पोषण तत्वों से भरपूर एक फल है, जिसका उपयोग हम सब्जी के रूप में सभी करते हैं। टमाटर खाने से दिल, त्वचा, आंखें स्वस्थ रहती हैं और वजन भी कंट्रोल में रहता है। यह एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन और हाइड्रेशन से भरपूर है। यही वजह है कि डाइटिशियन इसे आहार में शामिल करने की सलाह देते हैं। हालांकि, इसके कुछ हिस्सों को खाने से बचना चाहिए। आइए आपको उन हिस्सों के बारे में बताते हैं।

दरअसल आप में से बहुत से लोग टमाटर, बैंगन और मिर्च को ही सब्जियों के रूप में जानते होंगे। लेकिन बता दन ये नाइटशेड परिवार का हिस्सा हैं। इसमें एट्रोपा बेलाडोना जैसा जहर शामिल होता है। टमाटर जैसी नाइटशेड सब्जियों में लाइकोपीन और अन्य पोषक तत्व होते हैं।  इसमें सोलनिन या टोमेटाइन जैसे अल्कलॉइड तत्व भी होते हैं।

आखिर क्या है अल्कलॉइड

बता दें अल्कलॉइड कीटों से बचाने के लिए पौधे द्वारा छोड़ा जाने वाला एक केमिकल है, ये जानवरों के लिए जहर के समान  होता है। वहीँ टमाटर के बीजों में लेक्टिन नामक प्रोटीन होता है जो अन्य पोषक तत्वों से चिपक जाता है और सेलुलर डिसफंक्शन का कारण बनता है। लेक्टिन आपकी आंत में जलन पैदा कर आपके पेट में एसीडिटी की वजह बनता है।

टमाटर का सेवन कसी करना चाहिए

दरअसल टमाटर खाने से पहले उसके बीज निकाल लेने चाहिए। छिलके को ब्लांच करना और फिर बीज निकालना भी अच्छा माना जाता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *