आजकल बहुत से युवा बाइक से लंबे-लंबे टूर प्लान कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग अकेले भी बाइक राइडिंग के लिए लेह या फिर किसी पहाड़ी इलाके की ट्रिप पर निकल जाते हैं। ऐसा ही कुछ नोएडा के रहने वाले 27 साल के युवक के साथ हुआ है। चिन्मय शर्मा 22 अगस्त को सोलो ट्रिप पर निकला था। लेह में ज्यादा ऊंचाई पर पहुंचने के बाद ऑक्सीजन की कमी के कारण युवक की मौत हो गई।
ऑक्सीजन की कमी से हुई मौत
आपको बता दें कि लेह धरती से काफी ऊंचाई पर मौजूद है। लेह लगभग 3500 मीटर की ऊंचाई पर स्थिर है, जहां आमतौर पर ऑक्सीजन की कमी रहती ही है। कमजोर श्वसन प्रणाली या सांस से जुड़ी समस्या से पीड़ित लोगों को इतनी ऊंचाई पर नहीं जाने की ही सलाह दी जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लेह पहुंचने के बाद चिन्मय की तबियत अचानक से बिगड़ने लगी थी, जिसके बाद उन्होंने अपने पिता को भी इस बात की जानकारी दी। इस दौरान उन्हें सांस लेने में कठिनाई होने के साथ ही सिर में दर्द हो रहा था।

ऑक्सीजन की कमी से कौन सी समस्याएं होती हैं
एक्सपर्ट्स के मुताबिक ऑक्सीजन की कमी होने पर आपको कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ सकता है जैसे सांस लेने में कठिनाई होने के साथ ही साथ कई बार दिल की धड़कन अनियमित हो सकती है।
ऐसी स्थिति में कफ, दिखाई देने में समस्या होने के साथ ही आपको कंफ्यूजन भी हो सकती है।
कुछ मामलों में आपको तेज सांस लेने के साथ ही क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज भी हो सकती है।

ऑक्सीजन की कमी होने के कारण सिरदर्द के साथ-साथ एनीमिया भी हो सकता है।
ज्यादा ऊंचाई पर बरतें चाहिए ये सावधानियां
यदि आप पहाड़ों पर ज्यादा ऊंचाई पर हैं तो ऐसे में कुछ सावधानियां जरूर बरतें।
कोशिश करें कि 8-9 हजार फीट की ऊंचाई से ज्यादा ऊपर जाने से बचें।
ऐसे में आपको अपने साथ ऑक्सीजन सिलेंडर जरुर रखना चाहिए।
ज्यादा ऊंचाई वाली जगह पर जाकर शराब न पिएं।

सांस लेने में यदि आपको कठिनाई महसूस होती है तो बिना देरी किए नीचे की ओर जरुर जाएं।
