वैसे तो हम आए दिन आपको सेहत से जुड़ी कुछ न कुछ जानकारी देते रहते हैं लेकिन आज हम आपके साथ एक ऐसी कहानी शेयर करने वाले हैं जिसमें एक महिला की प्रेग्‍नेंसी के बाद ज़िंदगी ही बदल गई। जी हां यह कहानी अमेर‍िका की टेनेसी में रहने वाली ब्रीना सेसिल की है। दरअसल जनवरी 2023 में ब्रीना को पता चला क‍ि उनके पेट में जो बच्‍चा पल रहा है वह एक्रान‍िया से पीड़ि‍त है। यह एक ऐसी घातक स्थित‍ि होती है जिसमें बच्‍चे का व‍िकास थम जाता है, उसकी खोपड़ी में हड्डियां नहीं बनतीं। ऐसे में डॉक्टर ने प्रेग्‍नेंसी के 12 सप्ताह पूरे होने पर कहा क‍ि भ्रूण गर्भ के बाहर नहीं आ सकता है। यदि वह एबॉर्शन नहीं करवाती हैं तो इससे संभवतः 20 हफ्ते से पहले बच्चा पेट में ही मर जाएगा। जिसके बाद ब्रीना ने डॉक्टर से पूछा की क्या एबॉर्शन नहीं हो सकता तो डॉक्टरों ने साफ मना कर दिया।

टेनेसी का कानून नहीं देता है एबॉर्शन का इजाजत 

डॉक्टरों ने एबॉर्शन के लिए मना इसलिए किया क्योंकि टेनेसी का गर्भपात विरोधी कानून एबॉर्शन की इजाजत नहीं देता है। ऐसा इसल‍िए क्‍योंक‍ि कानून के मुताबिक अगर बच्‍चे की हार्टबीट चल रही है तो उसे गर्भ में मारा नहीं जा सकता है। जिसके बाद बवो फुट-फुट कर रोने लगी क्योंकि कानून में एक्रान‍िया जैसी स्‍थ‍ित‍ि के ल‍िए कोई र‍ियायत नहीं हैं। ऐसे में अगर वे एबॉर्शन करते हैं तो उन्हें जेल की सजा हो सकती है।

बाहर एबॉर्शन कराने का किया फैसला

इसके बाद ब्रीना ने राज्य से बाहर एबॉर्शन कराने का निर्णय लिया। इस दौरान ब्रीना ने बहुत से क्‍लीनिकों-अस्‍पतालों के चक्‍कर काटे जिसके के बाद शिकागो के एक अस्‍पताल ने 3 फरवरी को एबॉर्शन क‍िया। लेकिन अस्पताल से लौटने के 6 दिन बाद ही महिला को बुखार और पीठ दर्द होने लगा। जिसके बाद वे इस दर्द आराम पाने के लिए एंटीबायोटिक्स लेना शुरू की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। ऐसे में उन्‍होंने दूसरा अल्ट्रासाउंड कराया। जिसमें पता चला क‍ि अंदर भ्रूण का कुछ ह‍िस्‍सा फंसा हुआ है। इसके बाद उसकी फ‍िर सफाई की गई।

प्रजनन अंग में नौ सेंटीमीटर फोड़ा

जब वह घर पर लौटी तो उन्हे दोबारा से वहीं प्रॉब्लम होना शुरू हुआ। जिसके बाद वो एक बार फिर जांच के लिए अस्पताल पहुंची। इस बार जांच में पाया गया कि पेट में नौ सेंटीमीटर का एक फोड़ा बना हुआ है जो प्रजनन अंगों को घेरे हुए था। इसके बाद उनकी ओबरी और फैलोप‍ियन ट्यूब हटाने के ल‍िए फ‍िर सर्जरी करनी पड़ी। ऐसे में अब ब्रीना इस सर्जरी के बाद कभी गर्भवती नहीं हो सकती है।

जानिए क्या है एक्रान‍िया

दरअसल एक्रानिया एक दुर्लभ जन्मजात विकार है जो मानव भ्रूण में होता है इस विकार में भ्रूण का व‍िकास थम जाता है, उसकी खोपड़ी में हड्डियां नहीं बनतीं। जिस वजह से मस्तिष्क गोलार्द्ध पूरी तरह से लेकिन असामान्य रूप से विकसित होते हैं। वहीं 20 हफ्ते से पहले ऐसे बच्चे पेट में ही मर जाते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *