पति पत्नी का रिश्ते बहुत अनमोल रिश्ता होता है। यह दो दिलों को जोड़ता हैं। इस रिश्ते में लड़ाई झगड़ा, नोक झोंक, प्यार, हंसी मजाक, सब कुछ चलता है, लेकिन कई बार छोटे-छोटे लड़ाई झगड़े, पति-पत्नी के रिश्ते में बड़ा मोड़ ले आते हैं और कई बार तो बात इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि दोनों का रिश्ता तलाक पर आकर खत्म हो जाता है। ऐसे में तलाक के बाद रिश्तों की नई शुरुआत करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ऐसे में यदि आप चाहते हैं कि आपका रिश्ता तलाक के बाद भी मजबूत बने तो आज आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं जो आपके रिश्ते की डोर को मजबूत बनाएंगे।
पहले थोड़ा सोचें
यदि आप तलाक के बाद अपने रिश्ते को मजबूत बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने आप को समय दें। थोड़ा इस पर विचार करें उसके बाद ही कोई निर्णय लें। यदि आप पूरी तरह से सहमत हैं और चाहते हैं कि आपको अपना पुराना प्यार वापिस मिल जाए तो आप पार्टनर से बात करने की कोशिश करें और उससे माफी मांगे।

गलतियों पर मांगे माफी
आप डिनर पर जा सकते हैं और अपने पार्टनर को अपनी गलतियों के बारे में भी बता सकते हैं। आप उन्हें वह पुराने पल याद दिला सकते हैं जो आप दोनों ने साथ में बिताए हैं। यदि आपको ऐसा लगता है कि इन सब चीजों से आपका पार्टनर परेशान हो रहा है तो आप जरूरत से ज्यादा प्रयास न करें और थोड़ा धैर्य ही रखें।
भावनाओं को पार्टनर के सामने रखें
आप अपनी भावनाओं को अपने पार्टनर के सामने व्यक्त करें और उन्हें महसूस कराएं की आपको पछतावा हो रहा है और अब आप वापस रिश्ते को एक नए तरीके से शुरू करना चाहते हैं। यदि आप अपने पार्टनर से किसी तरह बात कर पा रहे हैं तो उसे मिलने के लिए भी कह सकते हैं।
पेशेवर काउंसलर की मदद लें
यदि आपकी लाख कोशिश के बाद भी आपका पुराना प्यार वापस लौट कर नहीं आ रहा है तो आप अपने दोस्त या रिश्तेदारों की मदद ले सकते हैं। यही नहीं यदि आप चाहें तो किसी पेशेवर काउंसलर की मदद भी ले सकते हैं।

इन बातों का रखें खास ध्यान
ध्यान रहे कि जल्दबाजी में कोई भी काम न करें क्योंकि जल्दबाजी के काम अक्सर बिगड़ जाते हैं। अपने प्यार पर भरोसा रखें और थोड़ी कोशिश करें, लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि तलाक के बाद दोबारा रिश्ते को मजबूत बनाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ऐसे में अगर आपका पार्टनर वापस रिश्ते में आने से मना करता है, तो फिर आप खुद को बदलने की कोशिश करें।
