प्रेग्नेंसी के दौरान किसी भी महिला को अपने खान-पान और लाइफस्टाइल का खास ध्यान रखना पड़ता है। ऐसी कई सब्जियां, फल और मसाले हैं, जिनका सेवन प्रेग्नेंसी के दौरान करने से बचना चाहिए। इस कारण अक्सर महिलाएं कुछ ऐसे फूड्स का सेवन करने से भी परहेज करने लगती हैं, जो उनके और भ्रूण के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इन्हीं फूड्स में से एक है करेला। करेला खाने में थोड़ा कसैला होता है, लेकिन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। हालांकि कई महिलाएं इस बात को लेकर कंफ्यूज रहती हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान करेला खाना चाहिए या नहीं। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि प्रेग्नेंसी में करेला खाना सही है या नहीं।
प्रेग्नेंसी में खा सकते हैं करेला
एक्सपर्ट्स के अनुसार प्रेग्नेंसी के दौरान करेला खाना मां और भ्रूण दोनों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि यह जरूरी पोषक तत्वों, जैसे विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। करेले में विटामिन सी, ए और बी और पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन जैसे मिनरल्स होते हैं, जो ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा यह एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होता है जो हानिकारक मुक्त कणों से लड़ने में मदद करते हैं। करेले के सेवन से महिलाओं की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इसके साथ ही इसमें डाइटरी फाइबर होता है, जिससे यह महिलाओं के पाचन को बेहतर रखने में मदद करता है। प्रेग्नेंसी के दौरान कई महिलाओं का ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है, ऐसे में करेला एक लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली सब्जी है, जो ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करता है। करेले में फाइबर के मौजूद गुण पाचन से जुड़ी समस्याएं कम करने और इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं।

प्रेग्नेंसी में ऐसे खाएं करेला
प्रेग्नेंसी के दौरान किसी भी चीज का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। आप एक संतुलित आहार के साथ करेले को शामिल कर सकते हैं। करेला खाना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है, इसका मतलब यह नहीं है कि आपको सारा दिन करेले का सेवन करना है, क्योंकि इसका ज्यादा सेवन से आपके शरीर में अन्य पोषक तत्वों की कमी भी हो सकती है। प्रेग्नेंट महिलाएं अपनी डाइट में उबला हुआ करेला शामिल कर सकती हैं। आप करेले को ज्यादा तेल या मसाले में फ्राई करके खाने से बचें और कम मसालों के साथ भुजिया सब्जी बनाकर या करेले को स्टीम में पकाकर खा सकते हैं।
नोट: करेले का सेवन प्रेग्नेंसी के दौरान आपके और भ्रूण के हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए आप अपने स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यान में रखते हुए डॉक्टर की सलाह पर इसका सेवन कर सकते हैं।
