बरसात के मौसम में कुछ लोग अपने खान-पान का खास ध्यान रखते हैं। कुछ भी खाने से पहले सौ बार सोचते हैं। ऐसे ही हरी सब्जियों के साथ है। हरी सब्जियां इस मौसम में खानी चाहिए या नहीं इस बात को लेकर लोग थोड़े कंफ्यूज रहते हैं। आज आपको अपने इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि मानसून में क्या हरी सब्जियां खाना फायदेमंद है। आइए जानते हैं।

जरुर खाएं हरी सब्जियां

हरी सब्जियां जब भी खाने की बात आती है तो यह सभी यह कहकर ही मना कर देते हैं कि बरसात में ऐसा खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद नहीं होता लेकिन एक्सपर्ट्स की मानें तो बरसात में हरी सब्जियां जरुर खाएं क्योंकि यह सारी सीजनल सब्जियां होती हैं।

कितना सुरक्षित है इस मौसम में हरी सब्जियां

अक्सर ऐसा कहा जाता है कि बरसात के मौसम में हरी सब्जियां खाना सुरक्षित नहीं है। हरी पत्तेदार सब्जियां क्लोरोफिल को अवशोषित करती हैं, हरी सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है। इस सीजन में साग बहुत मिलते हैं, यह इसलिए ताकि इसे खाकर लोगों पौष्टिक मिल सके। अगर यह हानिकारक होते तो हर मौसम में पनपनते क्यों नहीं। हरी सब्जियों को अच्छे तरीके से धोकर-पकाकर खाना चाहिए। यह शरीर के लिए पूरी तरह से सुरक्षित होती हैं।

क्या मानसून में हरी सब्जियां खाने से होगा पेट खराब

ऐसा माना जाता है कि मॉनसून में हरी सब्जियां खाने से पेट खराब हो सकता है, लेकिन यह मिथक इन पौधों की जन्मजात बनावट को नजरअंदाज करता है। हरी सब्जियों में मौजूद फाइबर न केवल पाचन में मदद करते हैं बल्कि शरीर को अंदर से साफ भी करते हैं। हरी सब्जियां शरीर से गंदगी निकालने का काम भी करती हैं साथ ही साथ यह आंत और गट हेल्थ को हेल्दी भी रखती हैं जब सब्जियां ध्यान से पकाई जाती हैं तो हमारा पाचन तंत्र इन फाइबर को बहुत अच्छे से एडजस्ट करता है, ताकि शरीर में यह ठीक से काम करे। साग को अच्छी तरह से पकाना और खाने से पहले उन्हें अच्छी तरह से साफ करना बहुत जरूरी होता है, ताकि शरीर को सही मात्रा में पोषक तत्व मिल सकें।

मानसून में सिर्फ फ्रोजन या डिब्बाबंद हरी सब्जियां ही सुरक्षित हैं

फ्रोजन या डिब्बाबंद सब्जियां सेफ ऑप्शन हो सकती हैं लेकिन हरी सब्जियों की बराबरी कोई भी नहीं कर सकता, क्योंकि ये हमारे शरीर की ओवर ऑल हेल्थ के लिए बहुत अच्छी होती हैं। हरी सब्जियां हमें पोषण भरपूर मात्रा में देती है ऐसे में सबसे जरूरी है इन्हें ठीक से धोकर पकाया जाए।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *