भारतीय किचन में मौजूद मसाले सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाते बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी माने जाते हैं। इन्हीं मसालों में से एक है इलायची, इलायची आपके किचन में मौजूद होगी। छोटी इलायची और बड़ी इलायची। दोनों ही स्वाद बढ़ाने के अलावा कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर मानी जाती हैं लेकिन बड़ी इलायची आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी मानी जाती है। रिपोर्ट्स की मानें तो बड़ी इलायची हाई ब्लड प्रेशर, इंफेक्शन से लेकर वजन कम करने तक ये काफी लाभकारी मानी जाती है। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बड़ी इलायची के कुछ और फायदे भी बताते हैं।

कैंसर का खतरा होगा कम

टीओआई में छपी रिपोर्ट्स की मानें तो बड़ी इलायची में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट्स कई तरह के कैंसर की संभावना कम करते हैं।

पेट संबंधी समस्याएं होगी दूर

यह पाचन संबंधित समस्याओं को भी दूर करती है। पेट से हानिकारक बैक्टीरिया साफ करती है जिन लोगों का पेट खराब रहता है या जिन्हें पेट दर्द की समस्या रहती हो उन्हें बड़ी इलायची का सेवन हर दिन करना चाहिए।

मूड भी होगा बेहतर

बड़ी इलायची के अर्क में ठंडक देने वाली प्रॉपर्टीज मौजूद होती हैं ऐसे में यह चिंता, चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं कम कर सकती हैं। मूड डिसऑर्डर, एंग्जायटी जैसी समस्याओं से यदि आप जूझ रहे हैं तो अपने खानपान में बड़ी इलायची को शामिल करें।

रात में आएगी अच्छी नींद

यदि आपको रात में अच्छी नींद नहीं आती तो बड़ी इलायची का सेवन जरुर करें। यह एक शांतिदायक दवाई की तरह काम करती है यह दिमाग को शांत और बॉडी को रिलैक्स करने वाले गुण मौजूद होते हैं। इसका सेवन करने से नींद न आने की समस्या काफी हद तक दूर होती है।

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होगी दूर

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है उन्हें भी बड़ी इलायची जरुर खानी चाहिए। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण यह मूत्रवर्धक के तौर पर काम करती है।

टॉक्सिन्स निकलेंगे बाहर

यह शरीर में से हर तरह के टॉक्सिन्स फ्लश आउट करती है। पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में भी यह बेहद फायदेमंद माना जाता है। आप सब्जी, दाल, नॉनवेज आइटम में बड़ी इलायची डालकर पाचन संबंधी समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद

त्वचा के लिए भी बड़ी इलायची बेहद लाभकारी मानी जाती है। हर तरह की स्किन टाइप के लिए यह हेल्दी होती है। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन-सी, पौटेशियम मौजूद होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ रखते हैं। स्किन टेक्सचर में सुधार करने के लिए भी यह बेहद लाभकारी मानी जाती है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *