शरीर में विटामिन्स की कमी को पूरा करने के लिए बहुत से लोग रोज-रोज विटामिन की गोलियों का सेवन करते हैं। ऐसा माना जाता है कि शारीरिक और मानसिक विकास के लिए यह बेहद जरूरी है। हमारे शरीर को 13 तरह के विटामिन्स की जरूरत होती है। हर विटामिन का असर भी अलग-अलग होता है। इनमें से विटामिन डी सूरज की रोशनी और बाकी फूड्स के जरिए मिलता है। लेकिन कुछ लोग इसकी कमी को पूरा करने के लिए विटामिन की गोलियां खाते हैं। हालांकि, बहुत से कम लोग हैं जो इसके फायदों के बारें में जानते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि रोजाना विटामिन की गोलियां खाने के क्या नुकसान होते हैं।

शरीर को कितनी विटामिन की जरूरत

एक्सपर्ट्स की मानें तो शरीर के लिए विटामिन और मिनरल्स बहुत जरूरी होते हैं लेकिन शरीर को उम्र, सेहत और स्थिति के हिसाब से इनकी जरूरत पड़ती है। महिला-पुरुष में भी विटामिन की जरूरतें अलग-अलग हो सकती हैं।

विटामिन की गोलियां खाने के फायदे

यदि विटामिन की गोलियां डॉक्टर की सलाह पर ले रहे हैं तो इससे शरीर में विटामिन्स की कमी पूरी होगी और सुस्ती, थकान, दर्द जैसी समस्याएं दूर होंगी। इसके अलावा आपका शरीर एनर्जेटिक बना रहेगा।

विटामिन लेने से आप शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक तौर पर भी फिट हो सकते हैं। इससे तनाव कम होता है और स्ट्रेस दूर हो सकता है।

विटामिन मेमोरी के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। विटामिन बी की गोलियां लेने से दिमाग भी तेज होता है।

विटामिन्स की गोलियां मसल्स की कैपसिटी बढ़ाती हैं, फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाती हैं और शरीर ही नहीं त्वचा को भी हेल्दी बनाती हैं।

ज्यादा मात्रा में गोलियां लेने के नुकसान

डॉक्टर्स की मानें तो शरीर में कोई भी चीज जरूरत से ज्यादा जमा होगी तो बीमारी भी बढ़ेगी। विटामिन्स के ओवरडोज होने का साइड इफेक्ट्स उम्र और हेल्थ के अनुसार होता है। सामान्य तौर पर इससे नींद न आने की समस्या, तनाव, डिप्रेशन, झनझनाहट, सांस लेने में तकलीफ या शरीर को कोई हिस्सा सुन्न हो सकता है। विटामिन डी की गोलियां ज्यादा हो जाए तो इंसान कोमा तक में भी जा सकता है। उल्टी, जी मिचलाना, कब्ज, पेट की शिकायत, भूख न लगना, भ्रम की स्थिति भी विटामिन्स की ज्यादा गोलियां खाने से हो सकती हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *