आजकल के व्यस्त लाइफस्टाइल के चलते लोग अपने खान-पान और स्वास्थ्य का खास ध्यान हीनहीं रखते। अनहेल्दी लाइफस्टाइल और जंक फूड्स का सेवन लोगों के जीवन का एक अहम हिस्सा ही बन गया है। खराब खानपान की आदतें कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन रही है, जिसमेें महिलाओं और पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या भी एक है। अक्सर लोग पुरुषों की फर्टिलिटी पर कम ध्यान देते हैं, जिस कारण महिलाओं को भी कंसीव करने में दिक्कत होती है। ऐसे में यदि आप पिता बनने की कोशिश कर रहे हैं और अपनी फर्टिलिटी को बढ़ाना चाहते हैं तो आज आपको कुछ ऐसे फूड्स बताते हैं जो आपकी फर्टिलिटी बढ़ाने में फायदेमंद है।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर करें क्लिक

https://www.instagram.com/reel/C-af48PPAvl/?utm_source=ig_web_copy_link

चिया सीड्स

चिया सीड्स पुरुषों के ओवरऑल हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। फैमिली प्लानिंग करने वाले पुरुष इन सीड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। चिया सीड्स दिल के स्वास्थ्य, मांसपेशियों के निर्माण, शरीर की ताकत बढ़ाने और हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में भी मदद करते हैं।

तिल के बीज

इसमें एंटीऑक्सिडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो उन एंजाइमों को रोकते हैं जो स्पर्म की गतिशीलता और इन्हें बढ़ने से रोकने में बाधा बन सकते हैं। तिल के लिग्नान शुक्राणु की गुणवत्ता, याददाश्त बढ़ाने और कामेच्छा में भी सुधार कर सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, काले तिल सबसे अच्छे होते हैं।

सूरजमुखी के बीज

इनमें विटामिन-ई, जिंक और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो प्रोस्टेट स्वास्थ्य, दिल के स्वास्थ्य, ब्रेन हेल्थ को बढ़ावा देने के साथ प्रजनन कार्य को बेहतर करने और शुक्राणुओं को सुरक्षित रखने में भी मदद करते हैं। साथ ही सूरजमुखी के बीजों का सेवन तनाव को कम करने है और आराम को बढ़ावा देता है।

कद्दू के बीज

कद्दू के बीज जिंक से भरपूर माने जाते हैं जो स्पर्म उत्पादन और प्रजनन क्षमता में मदद करते हैं। इसके साथ ही, इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होता है, जो शुक्राणु की गुणवत्ता में भी सुधार करता है। यह सीड्स पुरुषों के प्रजनन स्वास्थ्य के लिए हेल्दी माने जाते हैं, जो आप पर पॉजिटिव प्रभाव डालते हैं। इनमें मैग्नीशियम भी होता है, जो ऑस्टियोपोरोसिस और हड्डियों के फ्रैक्चर की समस्या को रोक सकता है।

कैसे करें सीड्स का सेवन?

पुरुषों के प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर रखने और फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए आप कद्दू के बीज, चिया सीड्स, तिल के बीज और सूरजमुखी के बीजों को बराबार मात्रा में मिलाकर भून लें। इसके बाद सीड्स के ठंडे होने पर इन्हें एक एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर लें। रोजाना सुबह नाश्ते से पहले या फिर शाम को स्नैक्स के रूप में एक बड़ा चम्मच इन सीड्स का सेवन करें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *