कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि आप उबासी ले रहे हो और आपका मुंह घंटों खुला रह जाएं। शायद ही आपके साथ ऐसा कुछ हुआ हो। लेकिन कुछ ऐसा ही अमेरिका की एक महिला के साथ भी हुआ जिससे देख डॉक्टर भी हैरान हो गए। अमेरिका में रहने वाली 21 साल की जेना सिनात्रा हाल ही में वह उबासी ले रही थी जिसके बाद उनका मुंह खुला का खुला रह गया मतलब की काफी कोशिशों के बाद भी मुंह बंद नहीं हुआ। वहीं सिनात्रा ने इस घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके बाद वह अस्पताल गई जहां डॉक्टर भी उसकी हालत देखी तो वे भी हैरान रह गए।
उबासी लेने से मुंह का जबड़ा हिला
बता दें कि डॉक्टर ने जेना का जांच कर बताया कि जोर से उबासी लेने की वजह से उसका जबड़ा अपनी जगह से हट गया और वहीं फंस गया। वहीं कुछ डॉक्टरों का कहना था कि उन्होंने पहले कभी किसी व्यक्ति के साथ ऐसा कुछ होते नहीं देखा है। इसके बाद जेना करीब 4 घंटे तक अस्पताल में रहीं।
डॉक्टर ने की जबड़े की मांसपेशियों की मालिश
इसी बीच उसके जबड़े में दर्द होने लगा और मुंह से लार बहने लगी। ऐसे में डॉक्टरों ने उसके जबड़े का एक्स-रे लिया। इसके बाद डॉक्टरों ने उसके जबड़े की मांसपेशियों की मालिश की और अपने हाथों से उसका जबड़ा बंद कर दिया। साथ ही डॉक्टर बताते हैं कि अगर आप उबासी लेते हैं तो जोर से उबासी न लें क्योंकि ऐसा करने से जबड़े की हड्डियां अपनी जगह से खिसक सकती हैं। इतना ही नहीं मुंह खुला रह सकता है बल्कि नसों को भी नुकसान पहुंच सकता है।
जबड़े के खिसकने के लक्षण
मुंह बंद न होना
जबड़ा का टेढ़ा दिखना या महसूस होना
