हर साल कजरी तीज का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाता है। कजरी तीज पर मह‍िलाएं, पत‍ि की लंबी उम्र के ल‍िए व्रत रखती हैं। इस पर्व पर भगवान श‍िव और पार्वती की पूजा होती है और उन्हें प्रसाद चढ़ाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस द‍िन देवी पार्वती ने शिवजी को पाने के लिए कठोर तपस्या की थी और उन्हें प्रसन्न कर अपने पति के रूप में प्राप्त किया था। कजरी तीज के द‍िन, पूरे द‍िन व्रत रखने के बाद, शाम को पूजा करने और भगवान को भोग चढ़ाने के बाद, मह‍िलाएं अपना व्रत खोलती हैं। व्रत में भोग का प्रसाद खाया जाता है। ऐसे में इस दिन महिलाएं स्पेशल लड्डू बनाकर खाती हैं। काली किश्मिश और सौंठ से बने ये लड्डू पौष्टिक होने के साथ-साथ बहुत स्वाद भी होते हैं। मानसून में तीज के पर्व पर ऐसी चीजों का सेवन करना चाह‍िए ज‍िससे इम्‍यून‍िटी बढ़े और बीमार‍ियों से बचाव हो। ऐसे में आज आपको कजरी तीज पर खाने वाले इन लड्डुओं के बारे में बताते हैं।

पेट के लिए फायदेमंद

काली किश्मिश और सौंठ से बने हुए ये लड्डू पेट के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इनका सेवन करने से पाचन सुधरता है। अपच, गैस, एसिडिटी जैसी पेट की समस्याओं से छुटकारा मिलता है और काली किश्मिश में फाइबर पाया जाता है इसका सेवन करने से कब्ज से छुटकारा मिलता है और पाचन तंत्र बेहतर होता है।

शरीर को मिलेगी एनर्जी

मानसून में अक्सर कुछ लोगों को बहुत थकान महसूस होती है। ऐसे में थकान दूर करने के लिए भी यह लड्डू बेहद लाभकारी होते हैं। इनका सेवन करने से शरीर को एनर्जी म‍िलती है क्‍योंक‍ि क‍िशम‍िश में आयरन होता है।

जोड़ों का दर्द और सूजन होगी दूर

सौंठ में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो जोड़ों के दर्द और सूजन में राहत दिलवाते हैं। मानसून में अक्सर जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है, ऐसे में ये लड्डू खाना आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा।

सर्दी और कफ से मिलेगी राहत

सौंठ की तासीर गर्म होती है। ऐसे में यह सर्दी और कफ में राहत दिलाने में मदद करता है। मानसून में होने वाले सर्दी-जुकाम से बचाव के लिए ये लड्डू बेहद फायदेमंद होते हैं।

शरीर को मिलेगी एनर्जी

सौंठ का सेवन करने से शरीर का मेटाबॉल्जिम बढ़ाने में भी मदद मिलती है। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है।

बीमारियों से रहेगा बचाव

इन लड्डुओं को खाने से मानसून में इम्‍यून‍िटी भी बढ़ती है और बीमार‍ियों का खतरा भी कम होता है। काली क‍िशम‍िश में एंटीऑक्‍सीडेंट्स और व‍िटाम‍िन्‍स पाए जाते हैं ज‍िसकी मदद से शरीर को इंफेक्‍शन से लड़ने में मदद म‍िलती है और सोंठ में भी एंटीऑक्‍सीडेंट्स मौजूद होते हैं। इसका सेवन करने से सर्दी-जुकाम और अन्‍य वायरल इंफेक्‍शन से भी बचाव होता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *