अरेंज मैरिज के लिए एक अच्छा लाइफ पार्टनर चुनना बहुत मुश्किल काम होता है क्योंकि इसका असर आपकी पूरी जिंदगी पर पड़ता है। अरेंज मैरिज में लड़के और लड़की की जगह फैमिली की भागीदारी काफी ज्यादा होती है। भारत में अक्सर देखा भी जाता है कि लड़के से ज्यादा परिवार को लड़की कैसी लगी यह जानना बहुत जरुरी होता है। इसके बाद कहीं जाकर लड़के या लड़की की पसंद के बारे में पूछा जाता है। यदि अरेंज मैरिज में सही लाइफ पार्टनर मिल जाए तो पूरी जिंदगी बदल जाती है और आप खुश रहते हैं लेकिन कई बार अरेंज मैरिज के कारण लोगों को जीवन भर परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। ऐसा देखा गया है कि अरेंज मैरिज में लाइफ पार्टनर चुनते हुए अक्सर लोग कई गलतियां भी कर बैठते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
जल्दबाजी में फैसले ले लेना
कई बार लोग एक-दूसरे को समझे बिना ही जल्दबाजी में फैसला ले लेते हैं। कई बार इसके लिए लड़के या लड़की पर रिश्ते को अपनाने के लिए फैमिली या बाहर के लोग का प्रेशर भी काफी ज्यादा होता है तो यदि आप अफनी अरेंज मैरिज को सक्सेसफुल बनाना चाहते हैं तो यह जरुरी है कि आप एक-दूसरे के बारे में सारे चीजों को अच्छी तरह से जानें और बात कर लें।

खुद फैसले ना लेना
अरेंज मैरिज में अक्सर यह देखा जाता है कि लड़का हो या लड़की रिश्ते के लिए फैसले लेने का पूरा अधिकार फैमिली को ही होता है और शादी के बाद दिक्कत होने पर भी पूरा दोष परिवार को ही देते हैं ऐसे में यदि आप इन सभी चीजों से बचना चाहते हैं और अपनी अरेंज मैरिज को सफल बनाना चाहते हैं तो यह जरुरी है कि फैसला लेते हुए उसमें शामिल होने की कोशिश जरुर करें।
कंपैटिबिलिटी अनदेखा कर देना
अरेंज मैरिज में अक्सर लोग कंपैटिबिलटी के अलावा बाकी चीजों को प्राथमिकता देते हैं जैसे फैमिली बैकग्राउंड, सोशल स्टेटस और परिवार की आर्थिक स्थिति यह सभी चीजें देखनी भी जरुरी होती है लेकिन आप इमोशनल, लाइफस्टाइल, कंपैटिबिलिटी को भी अनदेखा न करें क्योंकि इन चीजों से आगे चलकर काफी ज्यादा चुनौतियों का सामना आपको करना पड़ सकता है।
बात ही न करना
अक्सर यह भी चीज देखी जाती है कि दो परिवार मिलकर लड़का और लड़की का रिश्ता तय कर लेते हैं और इस दौरान जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी को एक साथ बिताना है उन दोनों के बीच में बात ही नहीं होती कई बार तो ऐसा भी देखा जाता है कि लड़के और लड़की को शादी से पहले एक-दूसरे के साथ बात करने की अनुमति नहीं होती या कई बार अपनी इच्छा से वह आपस में बात ही नहीं करते। अरेंज मैरिज में ऐसा करने से आपको आगे चलकर कई तरह की चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है। रिश्ते की नींव को मजबूत बनाने के लिए यह जरुरी है कि आप एक-दूसरे को समय दें और आपस में बात जरुर करें।

अपनी प्राथमिकताओं को इग्नोर करना
कई बार लोग फैमिली के प्रेशर में आकर अपनी प्राथमिकताओं और इच्छाओं को इग्नोर ही कर देते हैं। ऐसे में यह जरुरी है कि आप लाइफ पार्टनर को चुनने से पहले आप परिवार को पहले से ही अपनी प्राथमिकताओं और इच्छाओं के बारे में बताएं ताकि आपके लिए लाइफ पार्टनर ढूंढते हुए वह इन बातों का ध्यान रखें।
