माता-पिता बनना हर व्यक्ति के लिए बहुत ही खास पल होता है, लेकिन बच्चे के जन्म के बाद उसकी परवरिश करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इससे ज्यादातर पेरेंट्स परेशान रहते हैं। लेकिन क्या आपने कभी पॉजिटिव पैरेंटिंग के बारे में सुना है? यदि नहीं तो आज आपको हम अपने इस आर्टिकल के जरिए पॉजिटिव पैंरेंटिंग के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं।

इस तरह करें पॉजिटिव पैरेंटिंग

पॉजिटिव पैरेंटिंग के जरिए आप बच्चों को प्यार, समर्थन और अनुशासन तीनों चीजें सिखा सकते हैं। पॉजिटिव पैरेंटिंग बच्चों की मेंटल और फिजिकली दोनों हेल्थ का ध्यान रखते हुए ही की जाती है। इसमें बच्चों को पूर्ण रूप से स्वतंत्र, मेंटली स्ट्रॉन्ग और फिजिकली फिट बनाया जाता है।

बच्चों के लिए निकालें समय

बच्चों के लिए थोड़ा समय जरुर निकालें। इससे वह खुश हो जाएंगे और किसी भी काम को दोबारा और अच्छे से करने लगेंगे। यही नहीं इससे आपका बच्चे कम उम्र में ही तरक्की कर सकते हैं। कई बार बच्चे और पेरेंट्स के बीच में खुलकर बात नहीं हो पाती है, क्योंकि भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग ऑफिस और घर के काम में उलझे हुए रहते हैं, जिससे वह अपने बच्चों को वक्त नहीं दे पाते हैं।

बच्चों को सिखाएं अच्छे और बुरे की पहचान

जब बच्चे से आप बात करेंगे और उसे अच्छे और बुरे के बारे में बताएंगे तो वह आपसे अटैच होने लग जाएगा। आपसे अपनी हर बात शेयर करेगा। इसके अलावा यदि आप पॉजिटिव पैरेंटिंग करना चाहते हैं तो आप अपने बच्चों को हर चीज के बारे में बताएं। उसे अच्छे और बुरे के बारे में भी समझाना बहुत जरुरी है।

बच्चों को करें प्रोत्साहित

यदि आप भी बच्चे की पॉजिटिव पैरेंटिंग करना चाहते हैं तो कुछ चीजों का ध्यान जरुर रखें। जब भी आपका बच्चा चीजों को समझने लगे और किसी काम को लगन के साथ करें तो आप उसे प्रोत्साहन देने के साथ छोटे-छोटे गिफ्ट भी दें।

बच्चों को दें फ्रीडम

पेरेंट्स को अपने बच्चों को उम्र के हिसाब से स्वतंत्रता जरूर देनी चाहिए। इससे बच्चे समय-समय पर खुद से डिसीजन लेने लगते हैं और जिम्मेदारियां को समझते हैं। इसके अलावा आपको जितना हो सके उतना समय अपने बच्चों के साथ समय बिताना चाहिए और उसे अच्छे और बुरे के बारे में हर पल समझना चाहिए।

खुलकर करें बात

बच्चे की परवरिश पर कुछ बातों का बुरा असर हो सकता है ऐसे में आप अपने बच्चों के साथ खुलकर बात करें और उनकी बातों को समझें। आप अपने बच्चों को एक हफ्ते में एक बार कोई अच्छी मूवी दिखाने ले जाएं या फिर घूमने के लिए मार्केट, मेले में या फिर आसपास बने पार्क में जरुर लेकर जाएं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *