कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुई घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग घटना का विरोध करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं नीमा जालंधर के डॉक्टर्स ने नीमा पंजाब और राष्ट्रीय नीमा के आह्वान पर काली पट्टी बांधकर कोलकत्ता में हुए डॉक्टर के साथ बेरहम अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन किया है। कुछ दिनों पहले कोलकाता के अस्पताल में लेडी डॉक्टर का बेरहमी से कत्ल किया गया था ऐसे में जालंधर नीमा के अध्यक्ष Dr.Parwinder Bajaj And Secretary Dr. Anil Nagrath ने नीमा डॉक्टर्स के हाथों में काली पट्टियां बांधकर विरोध प्रकट करने का आह्वान किया जो कि काफी सफल रहा।

मौन धारण कर दी श्रद्धांजलि

प्रदेश के अलग-अलग शहरों के खासकर जालंधर के सदस्यों ने 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा अपने-अपने क्लिनिक्स पर काली पट्टी बांधकर रोष प्रकट किया तथा केंद्र सरकार से मांग की कि अपराधि तथा उनके सहयोगियों को कड़ी सजा दी जाए। वो आधी रात को कैसे अपने मंसूबे में सफल रहे। इस घोर दुख की घड़ी में राष्ट्रीय नीमा हमेशा सभी डॉक्टर्स के साथ खड़ी है।

वहीं इस दौरान जालंधर नीमा के अध्यक्ष डॉ. सतबीर सिंह ने भी पीड़ित परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *