ग्लोइंग स्किन की चाहत हर किसी को होती है। सभी यही चाहते हैं कि उनकी स्किन ग्लोइंग रहे और त्वचा का निखार बरकरार रहे लेकिन बढ़ते प्रदूषण और धूल-मिट्टी के चलते कई तरह की स्किन संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। स्किन पर पिंपल्स, त्वचा का निखार फीका पड़ जाना जैसी कई समस्याएं त्वचा को डल बना देती हैं। इसके लिए सभी कई तरह के मेकअप प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं लेकिन फिर भी स्किन पर निखार नहीं आता। ऐसे में आज आपको कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स फूड बताते हैं जो खून को साफ करते हैं और त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं। इसके अलावा इन फूड्स का सेवन करने से उम्र के साथ होने वाली स्किन प्रॉब्लम्स भी कंट्रोल में रहती हैं। आइए जानते हैं।

पपीता

पपीत में कैरोटीनॉयड नाम का एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है जो त्वचा की लोच बढ़ाने और झुर्रियां व महीन रेखाओं को कम करने में मदद करता है। इसमें पाया जाने वाले विटामिन की उच्च मात्रा स्किन को चमकदार बनाती है।

टमाटर

इसमें लाइकोपीन और बीटा-कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसके अलावा टमाटर विटामिन-सी का भी बहुत अच्छा स्त्रोत माना जाता है यह त्वचा को चमकदार बनाने के साथ-साथ स्वस्थ स्किन की कोशिका विकास को भी बढ़ावा देते हैं।

ब्लूबेरी

यह भी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है ऐसे में यह बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करती है। इसके साथ यह विटामिन-सी और के का बहुत बड़ा स्त्रोत मानी जाती है। इसका नियमित तौर पर सेवन करने से हाइपरपिग्मेंटेशन कम होती है और त्वचा की रंगत को निखारने में भी मदद मिलती है।

अनार

यह नैचुरल तौर पर खून को साफ करता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसमें एलगी, टैनिन और एंथोसायनिन पाए जाते हैं जो त्वचा को होने वाले नुकसान से बचाते हैं और स्किन को निखारने में मदद करते हैं।

खट्टे फल

संतरे, नींबू, मौसमी और अंगूर जैसे खट्ट फल भी विटामिन-सी से भरपूर होते हैं। यह त्वचा के कोलेजन को बढ़ाने और स्किन को टैन से बचाने में मदद करते हैं। यह स्किन की झुर्रियों को रोकते हैं, मुक्त कणों से लड़ते हैं और त्वचा की रंगत में भी सुधार लाते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *