त्वचा को नैचुरली ग्लोइंग बनाने के लिए लोग सैलून में जाकर कई तरह के ट्रीटमेंट्स लेते हैं। इन ट्रीटमेंट्स में सिर्फ पैसे ही खर्च नहीं होते बल्कि केमिकल्स भी मौजूद होते हैं जिनका त्वचा पर बुरा असर हो सकता है। इसके कारण त्वचा ट्रीटमेंट के तुरंत बाद भले ही अच्छी लगे लेकिन कुछ लोगों का त्वचा पर इसका साइड इफेक्ट भी हो सकता है। ऐसे में स्किन को नैचुरली ग्लोइंग बनाने के लिए आप कुछ आयुर्वेदिक उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। मानसून के दिनों में त्वचा के लिए आप अनार का फूल इस्तेमाल कर सकते हैं। अनार के फूल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स, मिनरल्स सिर्फ त्वचा को निखारते नहीं है बल्कि उसे पोषण भी देते हैं। ऐसे में आज आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसे उपाय बताते हैं जिनके जरिए आप त्वचा पर अनार का फूल इस्तेमाल कर सकते हैं।
ड्राई स्किन होगी ठीक
अनार के फूलों का रस त्वचा के लिए नैचुरल मॉइश्चराइजर के तौर पर काम करता है। इससे त्वचा सॉफ्ट और हाइड्रेटेड रहती है। इसके अलावा यह ड्राई और डल त्वचा को रिपेयर करने में भी मदद करता है।
सनबर्न होगी कम
अनार के फूलों में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं यह गुण सनबर्न से हुई जलन और लालिमा को कम करने में मदद करते हैं। इसे सनबर्न के बाद त्वचा पर लगाने से राहत मिलती है। आयुर्वेद में अनार के फूलों को पित्ताशामक बताया गया है ऐसे में इसका त्वचा पर इस्तेमाल फायदेमंद होता है।

एजिंग के लक्षण होंगे कम
अनार के फूलों में जरुरी एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो फ्री रेडिकल्स को कम करने में मदद करते हैं। इसका नियमित इस्तेमाल करने से त्वचा की झुर्रियां कम हो सकती है जिससे त्वचा यंग और ग्लोइंग रहती है।
त्वचा की रंगत निखरेगी
इन फूलों का नियमित तौर पर इस्तेमाल करने से त्वचा की रंगत बेहतर करने में मदद मिलती है।
एक्ने और पिंपल्स से होगा बचाव
इन फूलों में एंटीबैक्टीरियर गुण मौजूद होते हैं जो त्वचा पर बैक्टीरिया के संक्रमण को रोकते हैं। इसका नियमित तौर पर इस्तेमाल करने से एक्ने और पिंपल्स की समस्या कम की जा सकती है। खासतौर पर मानसून के दिनों में ऑयली स्किन के कारण एक्ने और पिंपल्स की समस्या बढ़ जाती है जिसे कम करने के लिए आप अनार के फूल इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस तरह करें इस्तेमाल
पेस्ट
इन फूलों का पेस्ट बनाकर आप उसे फेसपैक के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। ताजे या फिर सूखे अनार के फूलों का इस्तेमाल आप कर सकते हैं। यह फैसपैक स्किन को ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाता है। अनार के फूलों में मौजूद विटामिन-सी त्वचा के कोलेजन उत्पादन बढ़ता है जिससे त्वचा बेहतर होती है।
टोनर
अनार के फूलों के रस का इस्तेमाल आप टोनर के तौर पर कर सकते हैं। यह टोनर स्किन के पोर्स को टाइट करता है और एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल में रखता है। इसका इस्तेमाल करने से त्वचा हेल्दी होती है।
स्क्रब
इस फूल के पेस्ट को या सूखे फूलों को पाउडर में चीनी और शहद मिलाकर आप एक होममेड स्क्रब तैयार कर सकते हैं। अनार के फूलों से बना स्क्रब इस्तेमाल करने से त्वचा के डेड स्किन सेल्स दूर होती है और स्किन एक्सफोलिएट होती है।

इस बात का रखें ध्यान
अनार के फूलों का इस्तेमाल त्वचा के लिए एक प्राकृतिक और सुरक्षित उपाय है। यह आपकी त्वचा को हेल्दी और यंग बनाए रखने में मदद करता है। यदि आप अपनी त्वचा को नैचुरल तरीके से ग्लोइंग बनाना चाहते हैं तो इसे अपनी ब्यूटी रुटीन में शामिल कर सकते हैं। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी तरह की त्वचा संबंधी समस्या है तो डॉक्टर की सलाह जरुर लें।
