बॉलीवुड एक्टर अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। अपनी फिटनेस के चलते वह फैंस के दिलों पर राज करते हैं। ऐसे कई बी-टाउन एक्टर हैं जो फैट टू फिट होकर फैंस के लिए इंस्पीरेशन बन गए हैं उन्हीं में से एक बी-टाउन एक्टर हैं अर्जुन कपूर। अर्जुन कपूर की वजन घटाने वाली जर्नी काफी चौंका देने वाली है। पहले एक्टर का वजन 140 किलो तक था लेकिन उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और डेडिकेशन के साथ इसे घटाकर एक फिट और हेल्दी बॉडी हासिल की है। ऐसे में यदि आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो आज आपको एक्टर का फिटनेस फॉर्मूला बताते हैं जो आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।

फिल्मों में आने से पहले था 140 किलो वजन

शायद आपको यह सुनकर हैरानी होगी कि फिल्मों में आने से पहले अर्जुन कपूर का वजन करीबन 140 किलो था। उन्हें अस्थमा की भी समस्या थी इसके कारण वे 10 सैकेंड के लिए भी नहीं दौड़ पाते थे, लेकिन फिल्मों में आने का फैसला करने के बाद उन्होंने अपनी फिटनेस पर ध्यान दिया और करीबन 50 किलो वजन कम किया।

तस्वीर देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर करें क्लिक

https://www.instagram.com/p/CqM9Ue3IsTr/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

15 महीनों में कम किया वजन

एक्टर ने 15 महीनों के अंदर अपना वजन कम किया और उसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी जिसमें उनका चौंका देने वाला ट्रांसफॉर्मेशन साफ दिखाई दे रहा है। अर्जुन कपूर ने वजन घटाने के लिए हेल्दी डाइट और रोजाना एक्सरसाइज को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाया था।

रुटीन में करते थे एक्सरसाइज

अर्जुन ने अपना वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज को अपनी रुटीन में शामिल किया। वे नियमित तौर पर जिम जाते थे और कार्डियो, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और योगा जैसी एक्सरसाइज करते थे। इसके अलावा उन्होंने वॉक और जॉगिंग को भी अपनी रुटीन में शामिल किया। वॉक और जॉगिंग करने से उनका मेटाबॉल्जिम बढ़ा और उनकी काफी कैलोरी भी बर्न हुई।

हेल्दी डाइट

अर्जुन ने अपनी डाइट में हेल्दी फूड्स भी शामिल किए। उन्होंने प्रोसेस्ड और जंक फूड से दूरी बनाई और ज्यादा से ज्यादा पोषक तत्वों से भरपूर खाना अपनी डाइट में शामिल किया। उन्होंने ब्रेकफास्ट के तौर पर फ्रूट सलाद और फाइबर युक्त खाना लिया जिससे वह दिनभर एनर्जेटिक रहे।

तस्वीर देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर करें क्लिक

https://www.instagram.com/p/CpZ36I8I2UD/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

इसी तरह अर्जुन ने हेल्दी डाइट और नियमित एक्सरसाइज के जरिए अपना वजन कम किया। ऐसे में यदि आप भी वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं तो एक्टर की तरह हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज को अपनी रुटीन में शामिल करें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *