आज भारत में कई तरह के विकास हो रहे हैं। ऐसे में बात मेडिकल फील्ड की करें तो उसमे भी कई तरह की नई चीजें हो रही हैं। आपको बता दें हाल ही में राजधानी दिल्ली के जाने माने आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर राहिल चौधरी ने एक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है और देश का नाम रोशन किया है।

लेजर सर्जरी करने का खिताब मिल चूका है

देश के जाने माने आई स्पेशलिस्ट और Eye7 अस्पताल के एमडी डॉक्टर राहिल चौधरी ने 25 दिसंबर, 2022 को महज एक ही दिन में 250 सफल कॉनट्यूरा विजन लेजर सर्जरी करी थी , जिसके बाद लेजर सर्जरी करने का खिताब मिला था। इस दौरान गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, लंदन से एक एडजेक्यूटर, ऋषि नाथ मौजूद थे, जिन्होंने रिकॉर्ड बनने के बाद डॉक्टर राहिल चौधरी को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रूफ दिया।

कई और रिकॉर्ड भी है नाम

आपको बता दें डॉ. राहिल चौधरी का नाम चार बार इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज हो चुका है।  जिसमें भारत के सबसे अधिक सफल लेसिक सर्जरी करने, सबसे अधिक सफल आईसीएल सर्जरी करने, आर्टिफीशियल इन्टेलिजेंस की मदद से मोतियाबिंद के सर्वाधिक लेजर ऑपरेशन करने और मात्र 1 मिनट 21 सेंकंड में चश्मा हटाने की लेजर सर्जरी करने का  रिकॉर्ड ये अपने नाम कर चुकें हैं।

मरीजों को देते हैं फ्री इलाज भी

डॉ. राहिल चौधरी 7 साइट नाम की एक एनजीओ भी चलाते हैं। जिसके द्वारा यह जरूरतमंद लोगों का फ्री इलाज भी करते हैं। यह हर महीने करीबन 500 लोगों का मोतियाबिंद का इलाज और तकरीबन 250 से 300 लोगों का चश्मा हटाने का इलाज बिल्कुल फ्री में करते हैं।

यूट्यूब फॉलोअर्स हैं मिलियंस में

आपको बता दें डॉ. राहिल चौधरी एक यूट्यूब चैनल भी है। जिसके लगभग 1.36M फॉलोअर्स हैं। इस चैनल के द्वारा लोगों को आंखों की बीमारियों के प्रति जागरुक करने काम करते हैं। नई तरह की टेक्नोलॉजी वाली सर्जरी के बारे में भी जानकारी देते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *