कोलकाता के सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के बाद एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पश्चिम बंगाल के एक अन्य सरकारी अस्पताल में एक सिविक वॉलंटियर ने महिला डॉक्टर को रेप और हत्या की धमकी दे डाली है। आरोपी ने उस महिला डॉक्टर को का कि तुम्हारा भी वही हाल करुंगा जो आरजी कर अस्पताल में डॉक्टर का हुआ है। इसके बाद डॉक्टर ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
नशे में धुत था व्यक्ति
यह घटना पश्चिम बंगाल की है जहां एक व्यक्ति ने नशे में धुत होकर एक महिला डॉक्टर के साथ बुरा व्यवहार किया। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है और पुलिस का कहना है कि आरोपी ने महिला डॉक्टर को कोलकाता के सरकारी अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर जैसा हाल करने की धमकी दी थी। पश्चिम बंगाल पुलिस ने रविवार को पूर्व बर्धमान जिले के एक सरकारी अस्पताल में एक महिला डॉक्टर को धमकी देने के आरोप में एक नागरिक स्वंयसेवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जिस आरोपी की गिरफ्तार किया है उसकी पहचान सुशांत रॉय के तौर पर हुई है। महिला डॉक्टर ने इस मामले की शिकायत पुलिस के साथ की थी।

ट्रेनी डॉक्टर का जो हाल हुआ है वही तुम्हारा होगा
इस मामले में शिकायत दर्ज करवाते हुए ट्रेनी डॉक्टर ने कहा कि भतार स्टेट जनरल अस्पताल में रात की ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में आरोपी सुशांत रॉय ने दुर्व्यवहार किया है। उसने धमकी दी कि उसे कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जो हाल ट्रेनी डॉक्टर का हुआ है वैसा ही हाल तुम्हारा भी कर देंगे।
कोलकाता में हुई ये घटना
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल पर सेमिनार हॉल के अंदर एक ट्रेनी महिला डॉक्टर शुक्रवार सुबह को रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत पाई गई थी। वह मेडिकल कॉलेज में ही पीजी सेकेंड ईयर की स्टूडेंट थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट्स की मानें तो पीड़ित डॉक्टर के साथ यौन उत्पीड़न किया गया था और फिर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
इलाज होने पर दे डाली धमकी
सुत्रों की मानें तो आरोपी संजय रॉय पेशे से एक सिविक वांलटियर है। वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपी भटार सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए गया था और उसने महिला डॉक्टर को इलाज में देरी होने पर धमकी दे डाली। महिला ने सिविक वांलटियर पर धमकी देने का आरोप भी लगाया है। आरोपी ने कहा कि क्या तुम्हें पता है कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज में क्या हुआ, तुम्हारे साथ भी यही हो सकता है। जिला उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुवर्णा गोस्वामी ने इस मामले पर कहा है कि आरोपी सिविक वालंटियर था। नशे में धुत सिविक वालंटियर सुशांत रॉय ने एक महिला डॉक्टर को धमकाया है। हमारी सुरक्षा के लिए जरुरी कदम उठाए जाने चाहिए। इस मामले की जांच भी होनी चाहिए। महिला डॉक्टर ने कहा कि कल रात एक आदमी अस्पताल आया और मेडिकल ऑफिसर को धमकाया। हमने पुलिस से शिकायत की है और कार्रवाई की मांग भी की है।
