अकसर लंबे समय तक रखे गए खाद्य पदार्थों में फफूंद लग जाते हैं, जिसे देख लोगों को पता लग जाता है कि खाना खराब है। लेकिन क्या आपको पता है फफूंद लगे खाद्य पदार्थ का सेवन करने से आपकी तबीयत गंभीर रूप से खराब हो सकती है। दरअसल जायरा वसीम जो कभी बॉलीवुड की लोकप्रिय फिल्म दंगल का हिस्सा रही थीं, ने हाल ही में इस गंभीर मुद्दे को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कुछ साल पहले फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी थी, लेकिन वह अक्सर अपने विचारों और अनुभवों के कारण चर्चा में रहती हैं। इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर श्रीनगर की एक लोकल बेकरी से खरीदी गई एक पाई में फफूंद मिलने की घटना को साझा किया।

बेकर्स से खाद्य पदार्थ खरीदने से पहले जांच करें

जायरा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बेकरी से खरीदी हुई पाई में फफूंद दिखाते हुए लोगों को चेतावनी दी कि लोकल बेकर्स से कोई भी खाद्य पदार्थ खरीदने से पहले उसे दो बार जांच लें। उन्होंने अपने अनुयायियों को सावधान रहने की सलाह दी और बताया कि फफूंद लगे खाने का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है।

क्या होता है फफूंद

फफूंद एक प्रकार का फंगस होता है, जो भोजन में हवा के माध्यम से पहुंचकर उसमें पनपता है। यह लंबे समय तक रखे गए खाद्य पदार्थों में विशेष रूप से तेजी से विकसित होती है। फफूंद में मौजूद मायकोटॉक्सिंस नामक जहरीले पदार्थ शरीर में जाकर गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं।

फफूंद वाला खाना खाने से हेल्थ नुकसान

इसके सेवन से श्वसन तंत्र में समस्या, सीने में जलन, खांसी, उल्टी, और आंतों की क्षति जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कई मामलों में फफूंद लगे खाने का सेवन फूड पॉइज़निंग का कारण भी बन सकता है, जो गंभीर परिस्थितियों में जानलेवा साबित हो सकता है।

किन खाद्य पदार्थों में फफूंद लगने का खतरा अधिक

फफूंद सबसे अधिक जल्दी ब्रेड, पनीर, सूखे मेवे, मूंगफली, और मक्का जैसे खाद्य पदार्थों में लगती है। फलों में स्ट्रॉबेरी, अंगूर, और रसभरी, सब्जियों में भिंडी, टमाटर, मिर्च, और खीरे में फफूंद लगने का खतरा अधिक होता है। खट्टी चीजें जैसे अचार, आंवला, और नींबू में भी जल्दी फफूंद लग सकती है। इसके अलावा, पिसे और साबुत मसालों में नमी की वजह से फफूंद का पनपना आम है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *