एक हेल्दी शरीर के लिए नींद पूरी लेना कितना जरूरी है यह तो हम सब जानते हैं। लेकिन आजकल की खराब लाइफस्टाइल की वजह से अधिकांश लोगों को नींद न आने की समस्या यानी की अनिंद्रा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में वैज्ञानिक इस समस्या को दूर करने के लिए एक अनोखा इलाज ढूंढ निकाला है। जी हां हाल ही एक स्टडी में वैज्ञानिकों ने पाया है कि जो लोग बागवानी करते हैं उन्हें नींद की समस्या कम होती है। भले आपको यह सुन कर थोड़ा अजीब लगेगा कि बागवानी करने से नींद की समस्या कैसे दूर हो सकती है। आइए इस पूरी स्टडी के बारे में जानते हैं।  

जानें क्या है पूरी स्टडी

जर्नल ऑफ अफेक्टिव डिसऑर्डर’ में पब्लिश एक स्टडी में पाया गया है कि कैसे बागवानी से अनिद्रा, दिन में नींद आना और स्लीप एपनिया की समस्याएं कम होती हैं। हालांकि पिछले स्टडी से ये पता चला है कि कैसे हृदय रोग और न्यूरोडीजेनेरेटिव विकारों सहित विभिन्न कारक खराब नींद का कारण बनते हैं। ऐसे में इस बार रिसर्चरस ने नींद से जुड़ी समाधानों को ढूँढने पर फोकस किया है।

स्टडी को लेकर क्या कहते है प्रोफेसरस  

फुडन विश्वविद्यालय में प्रतिष्ठित प्रोफेसर स्टडी के लेखक और डीन जियांग गाओ ने कहा कि फिजिकल एक्टिविटी गाइडलाइन फॉर अमेरिकन्स’ के दूसरा संस्करण के मुताबिक बागवानी मांसपेशियों को मजबूत करने वाली और सबसे कम जोखिम वाली शारीरिक गतिविधि है जो उचित है और यह काम आराम से वृद्ध वयस्क कर सकते हैं। साथ ही वो बताते हैं कि शारीरिक और मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य के लिए बागवानी के लाभ अच्छी तरह से माने गए हैं।   

62,098 वयस्कों के डेटा का किया गया विश्लेषण

वहीं यह स्टडी करने के लिए शोधकर्ताओं ने 10 अलग-अलग अमेरिकी राज्यों के 62,098 वयस्कों के डेटा का विश्लेषण किया। वहीं यह स्टडी सर्वे मेथड्स से किया गया था। जिसमें  स्वास्थ्य व्यवहार, पुरानी बीमारियों और निवारक उपायों पर सवाल पूछे गए थे। इस में शारीरिक गतिविधि और नींद की शिकायतों पर भी खास जांच की गई थी। जिसमें पाया गया कि जो लोग बागबानी करते हैं उन्हें अनिद्रा की समस्या नहीं होती है। ऐसे में अगर आप अनिद्रा की समस्या से परेशान है तो आप बागवानी जरूर करें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *