छोटे बच्चे अक्सर अपने से बड़ों की नकल बहुत जल्दी करते हैं और उनकी तरह बनने, खाने और तो और चलने की भी कोशिश करते हैं। ऐसे में जब बच्चे सॉलिड फूड खाने लगते हैं तो खाना देखते ही वे अपने हाथों से खाने की कोशिश करने लगते हैं। आज के समय में ज्यादातर पेरेंट्स छोटे बच्चों को अपने हाथ से खाना खिलाना पसंद करते हैं। लेकिन बच्चों को खुद के हाथों से खाना खाने देना न सिर्फ उनकी सेहत बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। इसलिए आप उन्हें कुछ फिंगर फूड्स खाने के आसानी से दे सकते हैं। बच्चों को फिंगर फूड्स देने से उनकी मांसपेशिक गतिविधयां अच्छी होती हैं और वे आंख और हाथ का सही तरह से एक साथ उपयोग करना सीखते हैं। इसलिए अगर आप अपने बच्चों के लिए बेस्ट और हेल्दी फिंगर फूड्स ऑप्शन की तलाश में है तो आज आपको कुछ ऐसे फूड्स बताते हैं जो आप उन्हें दे सकते हैं।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर करें क्लिक

https://www.instagram.com/reel/C7ZHSaXSxUm/?utm_source=ig_web_copy_link

एवोकाडो स्पीयर्स

एवोकाडो में हेल्दी फैट पाया जाता है जो दिमाग के विकास के लिए बहुत ही जरूरी है। इसके अलावा यह विटामिन ई, सी और बी-6 से भी भरपूर होता है जो बच्चों के समग्र विकास में मदद करते हैं।

स्टीम्ड सेब

सेब विटामिन ए और सी से भरपूर होता है जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने और स्किन को स्वस्थ रखने के लिए बहुत ही जरूरी हैं। ऐसे में जब इन्हें भाप से पकाया जाए तो यह नरम हो जाते हैं, जिसके कारण शिशु आसानी से इन्हें चबा सकते हैं।

भाप से पके हुए आलू के टुकड़े

आलू कार्बोहाइड्रेट से भरपूर माने जाते हैं ऐसे में यह जो शिशुओं के शरीर को एनर्जी देते हैं। इनमें विटामिन सी, बी6 और पोटेशियम पाया जाता है और भाप में पकाने पर यह नरम और खाने में आसान हो जाते हैं इससे उनका पेट आराम से भर सकता है।

केले के आधे टुकड़े

केला पौटेशियम, विटामिन-बी6 और विटामिन-सी का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। शिशुओं के लिए इन्हें पकड़ना और चबाना आसान होता है ऐसे में इसे खाने से उनका पाचन स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

दही या दाल में डूबी हुई रोटी

रोटी में कार्बोहाइड्रेट और फाइबर पाया जाता है जबकि दही और दाल में प्रोटीन, कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स होते हैं। यह मिश्रण शिशुओं के स्वस्थ पाचन, हड्डियों के विकास और संतुलित आहार को बढ़ावा देते हैं।

अंडे और केले के पैनकेक के स्ट्रिप्स

इन पैनकेक में पाया जाने वाले अंडा प्रोटीन और आवश्यक अमीनो एसिड का अच्छा स्रोत माना जाता है जबकि पोटेशियम से भरपूर केला पैनकेक में नेचुरल मिठास जोड़ने में मदद करते हैं, जिससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं और शरीर की एनर्जी बढ़ती है।

स्टीम्ड गाजर स्टिक

स्टीम्ड गाजर बीटा-कैरोटीन और फाइबर से भरपूर होती है यह भी बच्चों के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। स्टीम्ड गाजर स्टिक बच्चों के लिए चबाने और निगलने में आसान होती है ऐसे में इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ाने और स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।

यह सारे फिंगर फूड देने से शिशुओं में चबाने की आदत और खुद से खाना खाने की आदत बढ़ती है, और यह उनके स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *