एक्सरसाइज करना हर किसी व्यक्ति के लिए बहुत ही जरुरी होता है। फिर चाहे महिला हो या पुरुष। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि वेट ट्रेनिंग, हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग, फंक्शन ट्रेनिंग करने से फिजिकल हेल्थ तो मजबूत होती ही है। साथ ही मेंटल हेल्थ भी बहुत ही अच्छी रहती है। वहीं यदि महिलाओं की बात करें तो उन्हें स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करने की सलाह दी जाती है लेकिन कई बार वह कंफ्यूज रहती हैं कि उन्हें कितने दिन एक्सरसाइज करनी चाहिए और कौन सी एक्सरसाइज करें। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस पर एक्सपर्ट्स का कहना है। आइए जानते हैं।
सबसे पहले करें गोल डिसाइड
सीएससीएस, ट्रेनर और फिटनेस एजुकेटर सोही कारपेंटर का कहना है कि सबसे पहले आपको अपना गोल डिसाइड करना पड़ेगा कि आप हेल्दी रहना चाहती हैं, वेट लॉस करना चाहती हैं या फिर मसल्स गेन करना चाहती हैं। आपका वर्कआउट इसी पर डिपेंड करेगा, अमेरिकी हेल्थ डिपार्टमेंट हर हफ्ते कम से कम 150 मिनट यानी की 2 घंटे 30 मिनट एक्सरसाइज या कोई फिजिकल एक्टिविटी करने की सलाह देती है।
वजन कम करना चाहते हैं तो करें इतनी एक्सरसाइज
यदि आप वजन कम करना चाहती हैं तो हफ्ते में तीन या चार दिन एक्सरसाइज करें। इससे फ्लेक्सिबिलिटी भी मिलती है और आप वर्कआउट के लिए भी तैयार हो जाते हैं। कई मामलों में लंबे समय तक वेट लॉस के लिए आपको न्यूट्रिशन में भी बदलाव करने होते हैं। द पावर मेथड के फाउंडर एनसीएफ, सीएफसीसी ट्रेनर केहिंडे अंजोरिन का भी यही कहना है कि वजन कम करने के लिए आपको हफ्ते में 3 से 4 दिन एक्सरसाइज करनी चाहिए। वेट लॉस का कोई लास्ट पॉइंट नहीं होता इसलिए अपनी लाइफस्टाइल सुधारें और उसे वैसे ही रखें। वेट लॉस के लिए सिर्फ जिम जाकर वेट ट्रेनिंग करना जरुरी नहीं है बल्कि फिजिकल एक्टिव बने रहना भी जरुरी है। इसके लिए आप पैदल चल सकते हैं कोई आउटडोर गेम्स खेल सकते हैं ताकि ज्यादा कैलोरी बर्न हो।
न्यूट्रिशन का ध्यान रखना भी जरुरी
सर्टिफाइड फिटनेस कोच नताल्या वास्केज सीपीटी का कहना है कि वजन घटाने के मामले में आप जितनी चाहे उतनी एक्सरसाइज करते हैं लेकिन इसके साथ ही न्यूट्रिशन का भी ध्यान रखना जरुरी है। यदि आप गलत फूड्स खा रहे हैं तो उससे आपकी कैलोरी बर्न होगी। लेकिन यदि आप वजन कम करने के लिए कैलोरी कम खा रहे हैं और वर्कआउट ज्यादा कर रहे हैं तो इससे आपकी एनर्जी कम हो सकती है इसलिए हमेशा कैलोरीज, विटामिन और मिनरल्स का ध्यान रखते हुए एक्सरसाइज करें।
एरोबिक एक्सरसाइज करें
कार्डियो को एरोबिक एक्सरसाइज के तौर पर भी जाना जाता है जो आपका हार्ट रेट को बढ़ाता है। इसमें स्विमिंग, हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज, किक बॉक्सिंग आदि आते हैं। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की ओर से हर हफ्ते 150 मिनट की मीडियम इंटेंसिटी की एक्सरसाइज या 75 मिनट की हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज हर हफ्ते करनी चाहिए। मसल्स को मजबूत और मसल्स गेन करने वालों को 30-60 मिनट के हफ्ते में 3 सेशन करने चाहिए। इसके अलावा मोबिलिटी, बैलेंस एक्सरसाइज भी करनी चाहिए इससे आपकी परफॉर्मेंस में सुधार हो सकता है।
