बरसात का मौसम वैसे तो बहुत अच्छा होता है क्योंकि यह हमें चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलती है लेकिन इसी के साथ ही ये कई स्किन प्रॉब्लम्स भी लाता है। बारिश के मौसम में वातावरण में नमी होने के कारण त्वचा में चिपचिपाहट, पिंपल्स और रैशेज जैसे कई सारी समस्याएं होने लगती है जिसके कारण त्वचा डल हो जाती है ऐसे में बारिश के मौसम में स्किन का खास ध्यान रखना जरुरी है। इस मौसम में त्वचा संबंधी समस्याओं को कम करने के लिए एक्सपर्ट्स ने कुछ टिप्स भी दिए हैं जिसे अपनाकर आप अपने चेहरे की चमक को बरकरार रख सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

क्लींजिंग करें

बरसात के मौसम में नमी के कारण चेहरा चिपचिपा दिखने लगता है। चेहरे से एक्स्ट्रा तेल और गंदगी को हटाने के लिए दिन में दो बार चेहरे को धोना न भूलें। अगर हो सके तो आप अच्छे क्लींजर से चेहरे की सफाई कर सकें। रात को सोने से पहले चेहरे को धोना न भूलें।

मॉइश्चराइजर लगाएं

बरसात के मौसम में मॉइश्चराइजर जरुर लगाएं। इस मौसम में ऐसा मॉइश्चराइजर लगाएं जो त्वचा को ऑयली बनाए बिना ही हाइड्रेटेड रखे। इसके लिए आप जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर इस्तेमाल कर सकते हैं।

खुद को रखें हाइड्रेट

मानसून के दौरान कई लोग पानी पीना कम कर देते हैं लेकिन हमें ऐसा करने से बचना चाहिए। इस मौसम में हमें पसीना ज्यादा आता है ऐसे में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। यह हमारी स्किन को अंदर से हाइड्रेट रखता है और आपकी त्वचा में चमक बनी रहती है।

टोनर लगाएं

बरसात के मौसम में एक्ने और पिंपल से बचने के लिए टोनर का इस्तेमाल करें। टोनर हमारी त्वचा का पीएच बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है और ओपन पोर्स को भी कम करता है।

एक्सफोलिएट करें स्किन

इस मौसम में डेड स्किन को हटाने के लिए और पोर्स को ओपन करने के लिए एक्सफोलिएट करना बहुत जरुरी है। हफ्ते में एक से दो बार त्वचा को एक्सफोलिएट करना चाहिए।

हेल्दी डाइट

हेल्दी डाइट न बस हेल्थ के लिए बल्कि अच्छी त्वचा के लिए भी बहुत ही जरुरी है। आप हरी पत्तेदार सब्जियां और मौसमी फलों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

सनस्क्रीन जरुर लगाएं

कुछ लोगों को लगता है कि मानसून में सनस्क्रीन लगाने की क्या जरुरत है लेकिन मौसम कोई भी हो चेहरे पर सनस्क्रीन लगाना बहुत ही जरुरी है। सनस्क्रीन एक तरह से प्रोटेक्टिव लेयर की तरह काम करती है ऐसे में इस मौसम में यह चेहरे का संक्रमण और यूवी किरणों से बचाता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *