आजकल दुनिया भर से कई वायरस फैलने के मामले सामने आ रहे है। ऐसे में हाल ही में अफ्रीकी देशों में मंकीपॉक्स (Mpox ) के फैलने के मामलों का खुलासा हुआ है। बता दें कि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को अलर्ट रहने की चेतावनी जारी की है। वहीं Mpox का पहला मामला अफ्रीका के पब्लिक ऑफ कॉन्गो (डीआरसी) में आया था, जिसके बाद युगांडा और केन्या तक यह वायरस फैल गया। जिस तरीके से इसके मामले अफ्रीका में बढ़ रहे हैं, आशंका है कि यह बहुत जल्द पूरे महाद्वीप में फैल सकता है। वहीं WHO की तरफ से इसे इंटरनेशनल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किए जाने की आशंका जताई जा रही है। चलिए इस वायरस के बारे में जानते हैं।
क्या है Mpox
Mpox एक दुर्लभ बीमारी है जिसे मंकीपॉक्स के नाम से भी जाना जाता है। यह बीमारी चेचक यानी Smallpox की तरह नजर आता है, जो आमतौर पर अपने आप ही ठीक हो जाता है। बता दें कि इस वायरस के मामले अधिकतर अफ्रीकी क्षेत्रों में पाए जाते हैं। वहीं दुनिया के अन्य हिस्सों में इसके मामले काफी कम देखने को मिलते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Mpox की अभी तक को कोई सटीक इलाज नहीं मिला है। Mpox से ज्यादातर लोग 2 से 4 हफ्तें के अंदर ठीक हो जाते हैं। लेकिन लक्षण नजर आने पर कुछ बातों का ध्यान रख दूसरों को संक्रमित होने से रोका जा सकता है।
क्या है इसके लक्षण
बुखार आना
थकान महसूस होना
सिरदर्द होना
ठंड लगना
मांसपेशियों में दर्द का अनुभव होना
बॉडी में सूजन होना
स्किन पर खुजली और लाल दाने निकलना
मुंह, चेहरे, हाथ, पैर, लिंग, वजाइना या एनस पर घाव होना
Mpox वायरस कैसे फैलता है
WHO के अनुसार यह वायरस एक इंसान से दूसरे इंसान में कई तरीकों से फैल सकता है। बता दें कि यह वायरस स्किन, मुंह या जेनिटल्स से निकलने वाले फ्लूड से फैलता है। हालांकि इसके फैलने के और भी बहुत सारे कारण हो सकते हैं। जिसमें आमने-सामने बात करना या सांस लेना, स्किन को छूने या सेक्स करने, किस करना शामिल है। इसके अलावा छिकने से भी यह वायरस इंसानों को संक्रमित कर सकता है।
Mpox से ऐसे करें बचाव
बीमारी की चपेट में आने पर खुद को आइसोलेटेड करें
साफ-सफाई का खास ध्यान रखें
हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें
संक्रमित होने पर मास्क पहने
अगर कोई आपके पास है तो स्किन पर निकले दानों को कवर करके रखें
स्किन को सूखा रखें
अगर आप अकेले हैं, तो इसे खुला रखें
किसी भी चीज को छूने से बचें
ज्यादा प्रॉब्लम होने पर डॉक्टर से संपर्क करें
