पेरिस में चल रहे ओलिंपिक में हाल ही में देश की बेटी विनेश फोगाट के नाम गोल्ड नहीं हो पाया है, दरअसल 50 ग्राम बढ़े वजन के कारण उन्हें ओलंपिक से ही बाहर कर दिया गया है। इस सदमे वाली स्थिति में देश की एक दूसरी बेटी की शानदारी जिजीविषा को याद रखना चाहिए जिन्होंने सिर्फ चार घंटे में दो किलो वजन घटाकर इतिहास रच दिया। यह कुछ समय पहले की ही बात है। दरअसल ओलंपिक चैंपियन मैरी कॉम ने अपना 2 किलो वजन सिर्फ 4 घंटों में कम किया था। हाल में संपन्न हुए पोलैंड में सिलसियान ओपन बॉक्सिंग टूर्नामेंट में मैरी कॉम ने भाग लिया था,  लेकिन उस समु उनका 2 किलो वजन ज्यादा आया था। बस फिर क्या था, मैरी कॉम ने खेल से कुछ समय पहले वजन घटाने पर अपना फोकस किया। सिर्फ चार घंटे के अंदर अपना बढ़ा हुआ वजन कम कर लिया। वजन के बाद वह 48 किलोग्राम कैटगरी वाले बॉक्सिंग में भाग ले पाई थी।

इस तरह से मैरी कॉम ने किया वजन कम

आपको बता दें जब कोई महीनों तक एक्सरसाइज और डाइटिंग पर रहता है तो भी दो किलो वजन कम इतनी आसानी से कम नहीं हो पाता है। लेकिन मैरी कॉम ने यह हैरतअंगेज कारनाम भी कर दिखाया था। मैरी कॉम ने इस अखबार के सवाल के जवाब में बाते कि इसके लिए उन्होंने लगातार स्कीपिंग रोप का फायेदा उठाया। स्कीपिंग रोप यानी रस्सी कूद खेल से जीतोड़ मेहनत की। इसमें रस्सी के सहारे दोनों पैरों को उपर किया जाता और तेज गति से रस्सी को पैरों के नीचे से निकाला जाता है।  उन्होंने कहा कि खेल में वजन लेने से कुछ घंटे पहले मैंने स्किपिंग करना शुरू किया और खेल से तुरंत पहले मैं तैयार थी।

रस्सी कूद के कई फायदे हैं

इसमें बहुत तेज पसीना निकलता है जिसके कारण शरीर में रूका हुआ सारा पानी निकल जाता है। इससे जल्दी वजन गिरने लगता है।

इससे हार्ट हेल्दी रहता है

यह आपकी स्टेमिना को भी बूस्ट करता है जिससे खेल में स्फूर्ति आती है

इसके अलावा यह सांस लेने में दिक्कत की किसी भी अंदेशा को कम करता है

आपके पैर और बॉडी के निचले हिस्से के मसल्स में टोन आते हैं जिससे मसल्स की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है

रस्सी कूद से आपकी स्किन में ग्लो आता है

इतने मिनट करें

अगर आप सिर्फ 15 मिनट रोज रस्सी कूदें तो स्किन लंबे समय तक जवां दिखेंगी। रस्सी कूद शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। रस्सी कूदने से बोन डेंसिटी भी बढ़ती है जिससे हड्डियां मजबूत होती है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *