विनेश फोगाट ने 50 किलोग्राम वर्ग कुश्ती में अपना शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए जापान की ओलंपिक चैंपियन युई सुसाकी को 3-2 से हराकर सबको हैरान कर दिया है। उनकी यह जीत बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि उन्होंने एक नंबर 1 खिलाड़ी को इस मुकाबले में मात दी है। इसके बाद उन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबला भी जीत लिया है और सेमिफाइनल में अपनी जगह बना ली है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि विनेश की इस सफलता के पीछे उनकी ऐसी क्या डाइट है जिससे वह इतनी फिट है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर वह कैसी डाइट लेती हैं और एक बार वह कितनी खुराक लेती हैं। तो चलिए जानते हैं उनकी डाइट के बारे में।
मिठाईयां और घी से रहती हैं दूर
आपको बता दें कि विनेश फोगाट बहुत ही सख्त डाइट फॉलो करती हैं। उन्हें मिठाईयों और घी से दूर रहने की सलाह दी गई है। वह हाई प्रोटीन और न्यूट्रीशियस फूड का ही सेवन करती हैं जिससे उनके शरीर में एनर्जी और ताकत बनी रहती है।
छोटे-छोटे हिस्सों में लेती हैं खुराक
विनेश एक बार में ज्यादा खाना नहीं खाती। वह अपनी खुराक को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर दिन में 4-5 बार खाती हैं। इससे उनका मेटाबॉल्जिम तेज रहता है और उनके शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है।
नाश्ते में लेती हैं ऐसी डाइट
वह अपना दिन हमेशा पौष्टिक खाने से ही शुरु करती हैं। नाश्ते में वह आमतौर पर अंडा, दलिया और फल खाती हैं। इसके अलावा लंच में वह दाल, सब्जी और रोटी का सेवन करती हैं। शाम के स्नैक्स के तौर पर वह ड्राई फ्रूट्स और प्रोटीन शेक लेती हैं और डिनर हल्का ही खाती हैं जैसे सूप और सलाद।
नहीं खाती बाहर का खाना
वह बाहर के खाने से परहेज ही करती हैं। अगर वह कभी बाहर का खा भी लें तो बहुत जल्दी बीमार हो जाती हैं। एक बार उन्होंने पिज्जा खाया था जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था इसलिए वह हमेशा घर में बना खाना ही खाती हैं और अपने साथ भी घर में बना खाना ही ले जाती हैं।
मन को रखती हैं शांत
विनेश का मानना है कि डाइट के अलावा मानसिक तैयारी भी जरुरी है। ऐसे में योग और मेडिटेशन के जरिए वह अपने मन को शांत रखते हैं। विनेश की डाइट और खुराक उनकी मेहनत और अनुशासन का ही परिणाम है। उनकी डाइट प्लान न सिर्फ उन्हें शारीरिक तौर पर मजबूत बनाती हैं बल्कि मानसिक तौर से भी तैयार करती हैं। उनकी सफलता का राज उनकी सख्त डाइट और फिटनेस रुटीन में भी छिपा हुआ है जिसे वह कभी भी इग्नोर नहीं करती ।
चीट डे का रखती हैं पूरा ध्यान
वह अपनी डाइट प्लान में चीट डे भी जरुर रखती हैं। चीट डे वाले दिन वह अपना पसंदीदा खाना खाती हैं लेकिन सयंम के साथ चीट डे उन्हें मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखने में भी मदद करता है। इससे उनकी फिटनेस और परफॉर्मेंस अच्छी बनी रहती है।
दूध दही से मिलती है ताकत
विनेश को दूध और दही बहुत अच्छा लगता है। वह हर रोज सुबह और शाम को मिलकर करीबन 4-5 किलोग्राम तक दूध पी जाती हैं। उनके लिए दूध और दही बहुत जरुरी है क्योंकि ये उनके शरीर को एनर्जी और ताकत देने में मदद करते हैं।
