बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी सबसे फिट एक्टर्स में से एक है। 60 प्लस होने के बाद भी उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। कुछ समय पहले एक्टर ने एक इंटरव्यू में अपनी फिटनेस का राज बताया था। उन्होंने बताया था कि वे हमेशा घर में बना खाना ही खाते हैं। अपनी डाइट का वह ज्यादा ध्यान नहीं रखते। खाने में कैलोरी का भी पूरा ध्यान रखते हैं और वर्कआउट करना नहीं भूलते। एक्टर ने यह भी बताया कि उन्होंने पिछले 10-12 साल से कोल्ड ड्रिंक को हाथ तक नहीं लगाया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कोल्ड ड्रिंक पीने से शरीर को क्या नुकसान होते हैं तो चलिए आज आपको इसी बारे में बताते हैं।
डायबिटीज का रहता है खतरा
हेल्थलाइन की एक रिपोर्ट के अनुसार, कोल्ड ड्रिंक्स में शुगर और कैलोरी के अलावा कोई भी पोषक तत्व नहीं मौजूद होता। वहीं ज्यादा मात्रा में आर्टिफिशियल शुगर शरीर में जाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी होता है। एक्सपर्ट्स का भी यही कहना है कि शुगरी ड्रिंक्स, पैकेज्ड जूस और एनर्जी ड्रिंक्स से शरीर में कैलोरी बढ़ती है जिससे मोटापा बढ़ता है और डायबिटीज का खतरा रहता है।
इन अंगों को प्रभावित करती है कोल्ड ड्रिंक
दिमाग को होता है नुकसान
कई सारे शोधों में यह बात साबित हुई है कि ज्यादा शुगर और प्रोसेस्ड फूड दिमाग को नुकसान पहुंचा सकता है। ये चीजें दिमाग के लिए हार्ट मेडिसिन की तरह काम करती हैं। इनकी लत दिमाग को बुरी तरह प्रभावित कर सकती है।
शुगर लेवल बढ़ना
ज्यादा कोल्ड ड्रिंक्स पीने के कारण इंसुलिन रजिस्टेंस का खतरा रहता है। इससे आपकी ब्लड शुगर हाई हो सकती है। इंसुलिन एक तरह का हार्मोन होता है जो खून में से ग्लूकोज को कोशिकाओं तक पहुंचाने का कार्य करता है। ऐसे में जब हम कोल्ड ड्रिंक्स पीते हैं तो कोशिकाएं इंसुलिन के प्रभाव को प्रति कम संवेदनशील हो जाती हैं।
बढ़ेगा मोटापे का खतरा
ज्यादा कोल्ड ड्रिंक्स पीने से शरीर में एक्स्ट्रा शुगर जमा हो जाती है। ऐसे में इससे मोटापा तेजी से बढ़ने का भी खतरा रहता है। यह शरीर के ज्यादातर सारे अंगों को नुकसान पहुंचा सकती है। शुगर वाले ड्रिंक्स के कारण बॉडी में लेप्टिन रजिस्टेंस का खतरा रहता है जिससे मोटापा बढ़ सकता है।
लिवर को पहुंचेगा नुकसान
कोल्ड ड्रिंक का सेवन करने से लिवर को भी खतरा रहता है। इसमें नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर होने के जोखिम रहता है। ज्यादा मात्रा में जब कोल्ड ड्रिंक्स लिवर में पहुंचती है तो फ्रक्टोज फैट में बदलने लग जाती है जिससे लिवर में जमा फैट जम जाता है।
पेट में चर्बी
ज्यादा कोल्ड ड्रिंक पीने से पेट में चर्बी जमा होने लगती है। कोल्ड ड्रिंक्स में फ्रक्टोज मिलता है जो पेट के आस-पास फैट जमा होने लगता है जिसे आंत की चर्बी कहा जाता है इससे हार्ट संंबंधी बीमारी और डायबिटीज का भी रिस्क रहता है।
