बरसात के इस मौसम में जितनी हैल्दी और पौष्टिक चीजों का सेवन किया जाए उतना ही शरीर स्वस्थ रहता है और आप इंफेक्शन से भी बचे रहते हैं। वैसे तो हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन इस मौसम में करना बेहद लाभकारी माना जाता है, लेकिन यदि आप इस मौसम में साग खाते हैं तो शरीर को कई तरह के लाभ होंगे। साग की बात करें तो चौलाई का साग स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। इस साग को अमरंथ के पत्ते के नाम से भी जाना जाता है। इसका सेवन करने से न सिर्फ शरीर में खून बढ़ता है बल्कि आयरन की कमी भी दूर होती है और वजन भी कम होता है। यह साग पाचन को भी स्वस्थ रखता है तो चलिए आपको बताते हैं कि चौलाई का साग खाने के फायदे।

पोषक तत्वों से भरपूर

चौलाई के साग में विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह साग संपूर्ण स्वास्थ्य को हेल्दी रखने में मदद करता है। यह जरुरी पोषक तत्वों का पावरहाउस भी माना जाता है। इसमें विटामिन-ए, सी, के, फोलेट मौजूद होता है जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है।

खून की कमी होगी दूर

जिन लोगों के शरीर में खून की कमी होती है उनके लिए चौलाई का साग बेहद लाभकारी माना जाता है। इसमें आयरन काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन लेवल सही रहता है और यह हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। चौलाई का साग खाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से होता है। नियमित तौर पर इसका सेवन करने से एनीमिया से छुटकारा मिलता है और एनर्जी लेवल भी बढ़ता है।

पाचन रहेगा स्वस्थ

चौलाई के साग में फाइबर काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र स्वस्थ होता है, बाउल मूवमेंट अच्छा होता है और कब्ज की समस्या भी दूर होती है।

आंखें रहेगी स्वस्थ

यह साग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करता है और कई तरह की इंफेक्शन से दूर रखता है क्योंकि इसमें विटामिन-सी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है। इसका सेवन करने से आंखे भी स्वस्थ रहती हैं। देखने की क्षमता अच्छी होती है, कई विटामिन्स से भरपूर होने के कारण यह कोशिकाओं की ग्रोथ और मरम्मत करने में मदद भी करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज से जूझ रहे रोगियों के लिए चौलाई का साग बेहद हेल्दी माना जाता है। इसमें कुछ खास बायोएक्टिव कंपाउंड्स पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इससे शरीर में ग्लूकोज का स्तर प्राकृतिक तौर से कंट्रोल किया जा सकता है।

हार्ट हेल्थ में होगा सुधार

चौलाई का साग खाने से हार्ट हेल्थ भी अच्छी होती है। इन पत्तियों में पौटेशियम काफी मात्रा में मौजूद होता है ऐसे में यह ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करने में मदद करता है। इसके अलावा कार्डियोवैस्कुलर समस्याओं के लिए भी चौलाई का साग बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे बीटा-कैरोटीन, विटामिन-सी, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और इंफ्लेमेशन कम करके दिल स्वस्थ रहता है।

हड्डियां बनेगी मजबूत

यदि आप हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो भी यह साग आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। कैल्शियम से भरपूर होने के कारण यह ऑस्टियोपोरोसिस से बचाने में मदद करता है। इसमें कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पौटेशियम मौजूद होता है जो हड्डियों व मांसपेशियों के कार्यों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।

वजन होगा कम

अगर आप बढ़ते हुए वजन को कम करना चाहते हैं तो चौलाई का साग खाएं। नियमित डाइट में शामिल करने से आप वजन पर कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा ज्यादा नहीं होती और फाइबर पाया जाता है जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखने में मदद करता है। ऐसे में इसका सेवन करने से आप एक्स्ट्रा खाने से भी बचे रहते हैं। फाइबर डाइजेस्टिव हेल्थ को सपोर्ट करता है जिससे गट हेल्दी रहता है और कब्ज की परेशानी दूर होती है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *