बिग बॉस ओटीटी 3 का समापन हो चुका है और टीवी एक्ट्रेस और मॉडल सना मकबूल को विजेता घोषित किया गया है। वहीं शो के दौरान सना ने अपने आत्मविश्वास और खेल की मजबूत पकड़ से सबको प्रभावित किया। हालांकि सना ने हाल ही में खुलासा किया कि वह एक गंभीर लिवर की बीमारी नॉन-एल्कोहलिक हेपेटाइटिस से जूझ रही थीं। इस बीमारी के कारण उन्हें बेड से उठने में भी मुश्किल होती थी, लेकिन उन्होंने अपनी इच्छा शक्ति और परिवार के समर्थन से इस कठिन समय का सामना किया।

क्या है नॉन-एल्कोहलिक हेपेटाइटिस

https://www.instagram.com/reel/C9ZvmY9PZU7/?utm_source=ig_web_copy_link

नॉन-एल्कोहलिक हेपेटाइटिस एक लिवर की बीमारी है जिसमें लिवर में फैट जमा हो जाता है, और इसे नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज भी कहा जाता है। सना ने बताया कि उन्होंने कभी शराब का सेवन नहीं किया, फिर भी इस बीमारी का शिकार हो गईं। इस बीमारी का कारण अक्सर वजन बढ़ना होता है, लेकिन कभी-कभी वजन बढ़े बिना भी यह हो सकता है। सना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लोगों से आग्रह किया कि वे अपनी इच्छा शक्ति को कमजोर न पड़ने दें, क्योंकि मजबूत इच्छाशक्ति से किसी भी समस्या का सामना किया जा सकता है।

नॉन-एल्कोहलिक हेपेटाइटिस के लक्षण

पेट के दाहिनी ओर दर्द होना

पेट में सूजन होना

स्किन और आंखों का पीला होना (जॉन्डिस)

वजन कम होना

भूख न लगना

सना ने कहा कि उन्होंने सही समय पर बीमारी का पता लगने के बाद इलाज शुरू कर दिया, जिससे उन्हें तेजी से ठीक होने में मदद मिली। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि वे अपने हेल्थ का ध्यान रखें और किसी भी असामान्यता को नजरअंदाज न करें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *