इनदिनों पेरिस में ओलंपिक खेलों का आयोजन चल रहा है। ऐसे में अलग अलग खेलों के खिलाड़ी अपना अपना प्रदर्शन करने में जुटे हैं। वहीँ पेरिस में खेलों के दौरान हाल ही में एक बॉक्सिंग खिलाड़ी चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल इस खिलाडी को लेकर काफी विवाद चल रहा है। बता दें वेल्टरवेट कैटेगिरी के प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में इटैलियन खिलाड़ी एंजेला कैरिनी का मुकाबला एक दूसरे मुक्केबाज से था। इस मुक्केबाज के एक पंच से ही इटैलियन खिलाड़ी चित होती दिखाई दी और केवल 46 सेकेंड में ही मैच खत्म हो गया।
रिपोर्ट्स में इमान खलीफ को ट्रांसजेंडर कहा जा रहा है
आपको बता दें इटैलियन खिलाड़ी ने इसके बाद मुकाबला नहीं लड़ा और रिंग से बाहर जाकर गेम को आगे न खेलने का फैसला किया। लेकिन उसका आरोप है कि इटैलियन मुक्केबाज का मुकाबला पुरुष मुक्केबाज इमान खलीफ से कराया गया था। वहीँ कुछ रिपोर्ट्स में इमान खलीफ को ट्रांसजेंडर भी कहा जा रहा है। हालांकि इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी ने अपने बयान में सभी आरोपों को गलता बताया और कहा कि ये दोनों ही एथलीट कई सालों से महिला वर्ग में इंटरनेशनल मुक्केबाजी टूर्नामेंट्स में खेल रही हैं।
आखिर क्या होता है डिफरेंसेस ऑफ सेक्स डेवलेपमेंट डिसऑर्डर
आपको बता दें इस मुकाबले के बाद काफी बातें सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। वहीँ इसे डिफरेंसेस ऑफ सेक्स डेवलेपमेंट डिसऑर्डर कहा जा रहा है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक कुछ मामलों में किसी महिला में डिफरेंसेस ऑफ सेक्स डेवलेपमेंट डिसऑर्डर होता है। इनमें भले ही वह जन्म से महिला ही हो और उसमें महिला की तरह सभी रिप्रोडक्टिव ऑर्गन हों, लेकिन फिर भी उसमें टेस्टोस्टेॉन का लेवल हाई देखने को मिलता है। इसी वजह से इसको ही डिफरेंसेस ऑफ सेक्स डेवलेपमेंट डिसऑर्डर कहा जाता है। ऐसे में भले ही शरीर स्त्री का लगे लेकिन पुरुष हार्मोन ज्यादा होने और एक्सवाई क्रोमोसोम होने की वजह से महिला में ताकत पुरुष जैसी ही रहती है। ऐसी महिलाएं सामान्य महिला की तुलना में ज्यादा ताकतवर और अधिक शारीरिक क्षमता वाली मानी जाती है। अधिक मेल हार्मोन होने के कारण इनकी शारीरिक बनावट भी कुछ-कुछ पुरुष जैसी मिलती है। लेकिन असल में यह महिला ही होती है।
