हाल ही में नई रिसर्च सामने आई है जिसमे बच्चों में होने वाले ब्रेन ट्यूमर के लिए मेडिसिन मिल गयी है। दरअसल ये दवा पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज के लिए बनी थी। लेकिन अब यह बच्चों में होने वाली घातक बीमारी के इलाज में काम आ रही है। बता दें इस दवा का नाम ट्रिप्टोलाइड है। जो चीनी दवा से बनाई गयी है। वहीँ इस दवा की सबसे अच्छी बात यह है कि ट्रिप्टोलाइड दवा का ब्रेन ट्यूमर के इलाज में इस्तेमाल करने पर किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं पाया गया है। इस बात का खुलासा एक नई स्टडी में किया गया है।

जर्नल ऑफ क्लिनिकल इन्वेस्टिगेशन में स्टडी हुई पब्लिश

आपको बता दें जर्नल ऑफ क्लिनिकल इन्वेस्टिगेशन में एक स्टडी में पब्लिश हुई है जिसमे पता चला कि ट्रिप्टोलाइड दवा ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे बच्चों की जान म्बचा सकती है। वहीँ कैंसर को नष्ट करने में भी मददगा साबित हो रही है। दवा का एक विशेष रूप मिनेलाइड रीढ़ की हड्डी के पतले ऊतकों में कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने का काम करता है। ट्रिप्टोलाइड उन ट्यूमर्स में अधिक प्रभावी हो सकती है, जिनमें एमवाईसी नामक ऑन्कोजीन या जीन पाया जाता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *