अगर आप भी फिट टू फाइन रहना चाहते हैं तो आप अपनी सुबह के ब्रेकफास्ट में इन चीजों को आज से ही शामिल करने से बचें। दरअसल हाल ही में माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताया है जिन्हें नाश्ते में खाने से परहेज करना चाहिए। इन खाद्य पदार्थों को नाश्ते में खाने से सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है और विभिन्न स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। सुबह के नाश्ते में उन खाद्य पदार्थों का चयन करना चाहिए जो सेहत के लिए फायदेमंद हों और अस्वस्थ पदार्थों से बचना चाहिए। डॉ. नेने ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेहत से जुड़े ऐसे टिप्स साझा किए हैं, जो स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में मददगार साबित हो सकते हैं।
https://www.instagram.com/reel/C96m8P1vv8I/?utm_source=ig_web_copy_link
वाइट ब्रेड
वाइट ब्रेड में प्रोसेस्ड वाइट फ्लार होता है, जो इसे अनहेल्दी बनाता है। वाइट ब्रेड का अधिक सेवन मोटापा, पेट की समस्याएं, हार्ट डिजीज और डायबिटीज का कारण बन सकता है। इसके अलावा, कई प्रकार की ब्रेड में एडेड शुगर होती है, जो सेहत के लिए हानिकारक है।
शुगरी सीरियल्स
शुगरी सीरियल्स का ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है और इनमें कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा भी अधिक होती है। इन्हें सुबह के समय खाने से हाई ब्लड लिपिड लेवल्स और दिल की समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।
फ्रूट जूस
खाली पेट फ्रूट जूस पीने से शुगर स्पाइक, डेंटल प्रोब्लम्स और पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ताजे फल फाइबर का अच्छा स्रोत होते हैं और डायबिटीज को नियंत्रित करने में मददगार होते हैं, लेकिन फलों के जूस में फाइबर की कमी होती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल्स बढ़ सकते हैं।
प्रोसेस्ड मीट
प्रोसेस्ड मीट का सेवन खराब लाइफस्टाइल की आदतों में गिना जाता है। इसे नाश्ते में खाने से हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारियों और पेट की समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।
स्वीटेंड योगर्ट
स्वीटेंड योगर्ट में प्रोबायोटिक्स और अच्छे कैल्शियम होते हैं, लेकिन इसे खाली पेट खाने से अच्छे बैक्टीरिया पेट के एसिड्स की वजह से खत्म हो सकते हैं। इसीलिए स्वीटेंड योगर्ट का सेवन नाश्ते में करने से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
