आपको बता दें बोकारो के सदर अस्पताल में मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए आधुनिक मशीनों को लगाया गया है। जिसकी मदद से मरीजों को मुफ्त सुविधा मिलेगी। ये आधुनिक मशीनें एचएससीएल (HSCL) की ओर से दी गयी हैं।

CVC और हेमेटो एनालाइजर मशीन लगायी गयी है

दरअसल दो आधुनिक मशीनें सीवीसी एनालाइजर और हेमेटो एनालाइजर जांच के लिए उपलब्ध कराई गई हैं। ये आधुनिक मशीनें एचएससीएल (HSCL) की ओर से कॉर्पोरेट सोशल रेस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत सदर अस्पताल को प्रदान की गई हैं। अब मरीज इन मशीनों का लाभ उठा सकेंगे।

मरीजों का जांच नहीं होगा अधिक खर्चा

आपको बता दें सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ.अरविंद कुमार ने बताया कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा नागरिकों के स्वास्थ्य के बेहतरी के लिए काफी अच्छे प्रयास हो रहे हैं। आने वाले कुछ दिनों में बीपीएल परिवारों को निशुल्क और सामान्य लोगों को न्यूनतम दरों पर 170 से 200 रुपए के बीच जांच की सुविधा मिलेगी । वहीँ इससे पहले जांच के लिए सदर अस्पताल के एसआरएल लैब और बाहर के लैब पर निर्भर रहना पड़ता था।

3-4 घंटे में जांच

वहीँ ऐसे में अब इन आधुनिक मशीनों कि सहायता से 100 से अधिक सैंपल की जांच तीन से चार घंटे में की जा सकेगी। वहीं इन मशीन की स्थापना से पूर्व जांच के लिए किट का प्रयोग किया जाता था। लेकिन अब सीवीसी एनालाइजर कि सुविधा होने से हीमोग्लोबिन काउंट, टोटल काउंट, डिफरेंशियल काउंट, प्लेटलेट्स काउंट, की बेहतर जांच हो पाएगी। वहीं हेमेटो एनालाइजर मशीन कि सुविधा से लिवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट, लिपिड प्रोफाइल जैसी संबंधित समस्याओं का जांच बेहतर ढंग से हो पाएगा।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *