वैसे तो सोशल मीडिया पर किसी भी अजीबोगरीब और अनोखी चीज को तेजी से लोकप्रियता मिल सकती है। ऐसे में अमेरिका के कनेक्टिकट के रहने वाले 23 वर्षीय रॉबर्ट टोल्पी ने हाल ही में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिससे सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है। टोल्पी ने लिपोसक्शन के दौरान निकाली गई अपनी चर्बी से साबुन बनाकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। यह खबर कई लोगों के लिए हैरान करने वाली है, वहीं कुछ लोग इसे मजाकिया मान रहे हैं तो कुछ इसे घिनौना करार दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

https://www.instagram.com/reel/C7Xs-Q1Otib/?utm_source=ig_web_copy_link

रॉबर्ट टोल्पी ने सोशल मीडिया पर साबुन बनाने का एक DIY (Do It Yourself) वीडियो अपलोड किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टोल्पी अपनी चर्बी से साबुन बनाने की प्रक्रिया को विस्तार से बताते हैं। उसका दावा है कि उसकी चर्बी से बने साबुन की खुशबू लाजवाब है और यह बिल्कुल आम साबुन की तरह काम करता है।

फाइट क्लब फिल्म से तुलना

सोशल मीडिया यूजर्स ने टोल्पी की हरकत की तुलना हॉलीवुड फिल्म फाइट क्लब के कैरेक्टर टायलर डर्डन से की है, जो साबुन बनाने के लिए इंसानी चर्बी का उपयोग करता था। टोल्पी का कहना है कि वह अपनी चर्बी को पहले मेडिकल कचरे के रूप में फेंकने वाला था, लेकिन फिर उसने सोचा कि क्यों न इससे साबुन बनाने के अपने सपने को पूरा किया जाए।

साबुन बनाने की प्रक्रिया

आपको बता दें कि उसके पास लगभग 400 क्यूबिक सेंटीमीटर चर्बी थी। इसके बाद उसने साबुन बनाने की एक किट खरीदी। ट्यूटोरियल में टोल्पी को पहले अपनी चर्बी को पिघलाते और फिर लाइ के साथ एक बर्तन में डालते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद वह खुशबू के लिए वेनिल ऑयल और गुलाब की पंखुड़ियां मिलाता है। फिर इस मिक्चर को एक आयताकार सांचे में ट्रांसफर कर देता है। इसके बाद ठंडा होने पर उसे इस्तेमाल लायक टुकड़ों में काट लेता है।

लाइ का उपयोग

लाइ एक कास्टिक पदार्थ है, जिसका उपयोग साबुन की टिकिया बनाने में किया जाता है। ने बताया कि साबुन बनाने की प्रक्रिया में इस पदार्थ का सही उपयोग बेहद जरूरी है, क्योंकि यह साबुन को टिकाऊ बनाता है।

टोल्पी ने साबुन को लेकर क्या बताया

वीडियो में टोल्पी अपने हाथों पर खुद की चर्बी से बने साबुन को रगड़कर दिखाता है कि इससे कितना झाग बनता है। साथ ही उसने बताया कि कुछ लोगों को यह गंदा लगता होगा, लेकिन कई अन्य लोग इसकी सराहना कर रहे हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *