हार्ट अटैक हो या पैनिक अटैक आयेदिन लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। वहीँ अब एक और मामला पैनिक अटैक का सामने आया है। जिसमे बिग बॉस 17 की एक कंटेस्टेंट इससे ग्रस्त है। इस कंटेस्टेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

अवार्ड सेरेमनी में गयी थी सोनिया

video देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/C9ukUHUs2Zv/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

दरअसल इस कंटेस्टेंट का नाम सोनिया बंसल है। इसकी जो वीडियो वायरल हुई है उसमे ये अस्पताल के बेड पर लेटी हुईं दर्द से कराहती दिख रही हैं। वहीँ बता दें तबीयत बिगड़ने के चलते सोनिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल सोनिया देर रात एक अवॉर्ड सेरेमनी में शामिल हुई थीं तभी से उन्हें बेचैनी महसूस हो रही थी। इसके बाद अचानक सोनिया की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद फौरन उन्हें कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पैनिक अटैक की वजह से बिगड़ी हालत

रिपोर्ट की मानें तो सोनिया को पिछले चार महीनों से पैनिक अटैक आ रहे हैं। इसके साथ ही मेंटल हेल्थ से जुड़े कुछ इशूज भी सोनिया को हो रहे हैं। हालांकि सोनिया ने खुद को मोटिवेट करने की खूब कोशिश की हैं, लेकिन कभी-कभी उनकी हालत ज्यादा बिगड़ जाती है। वहीँ इस वीडियो के वायरल होते ही सोनिया के फैंस काफी परेशान हैं। एक्ट्रेस को इस हालत में देखकर फैंस उनकी जल्द रिकवरी की दुआ कर रहे हैं।

आखिर क्यों आते हैं पैनिक अटैक

दरअसल पैनिक अटैक ट्रिगर होने की कोई फिक्स वजह नहीं है। इसलिए पैनिक अटैक के ट्रिगर बिंदुओं को समझना मुश्किल हो सकता है। फिर भी विशेषज्ञों की मानें  तो कुछ बातें पैनिक अटैक ट्रिगर कर सकती हैं, इनमें शामिल हैं

रिश्तों में दरार

फाइनेंशियल प्रॉब्लम

दवा के दुष्प्रभाव

कैफीन जैसे कुछ पदार्थों के प्रति संवेदनशीलता

दर्दनाक घटनाएं या दुर्घटनाएं

आसपास लोगों का बुरा प्रभाव

पोषक तत्वों की कमी

तनाव का स्तर बढ़ना

अत्यधिक चिंता

नशीले पदार्थों का सेवन

पैनिक अटैक के लक्षण

असल में पैनिक अटैक इंटेंस एंग्जाइटी का ही एक रूप होता है। पैनिक अटैक आने पर आपको निम्न लक्षण नजर आ सकते हैं-

हाथ-पांव कांपना
किसी चीज में फोकस न करना
जी मिचलाना
अनियमित दिल की धड़कन
मुंह का सूखना
सांस फूलना
पसीना आना
चक्कर आना

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *