आये दिन किसी न किसी चीज को लेकर डॉक्टर की लापरवाही की ख़बरें सामने आती रहती हैं । अब इसमें इस मामला बेंगलुरु के एक अस्पताल से सामने आया है। यहां ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने एक सूई महिला की रीढ़ की हड्डी में ही छोड़ दी। कर्नाटक कंज्यूमर फोरम ने डॉक्टरों को पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीँ जानकारी के मुताबिक 2004 में महिला ने दीपक अस्पताल में रीढ़ की सर्जरी करवाई थी। इसी दौरान डॉक्टरों ने गलती से सूई अंदर ही छोड़ दी थी।

सर्जरी में रीढ़ की हड्डी में छुटी सुई

बता दें Karnataka Consumer Forum की एक रिपोर्ट के मुताबिक 46 साल की पद्मावती को पेट और पीठ में दर्द की शिकायत थी। 6 साल तक उन्होंने इस दर्द को बर्दाश्त किया और फिर एक अन्य अस्पताल में सर्जरी करवाई। इस सर्जरी में रीढ़ की हड्डी के पीछे से सूई निकाली गई। मामला जब कंज्यूमर फोरम पहुंचा तो दीपक अस्पताल और दो डॉक्टरों को पद्मावती को 50 हजार रुपये का कानूनी खर्च देने का आदेश दिया गया।

इंडिया अश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को 5 लाख रुपये का मुआवजा देना होगा

इसके अलावा अब अस्पताल में लापरवाही के खतरों के लिए बीमा करने वाली कंपनी इंडिया अश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को 5 लाख रुपये का मुआवजा देना होगा।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *