वैसे तो नवजात शिशु मां का दूध और थोड़ा-बहुत पानी पीते हैं। लेकिन क्या कभी आपने शिशु को फटे हुए दूध का पानी पिलाने के बारे में सुना है। वहीं यह एक पारंपरिक प्रथा है। जो कुछ संस्कृतियों में शिशुओं को स्वस्थ रखने के लिए अपनाई जाती है। जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में कुछ हेल्थ एक्सपर्ट्स ने शिशुओं के लिए फटे हुए दूध का पानी पिलाने के फायदे पर ध्यान केंद्रित किया है। दरअसल शिशु को फटे हुए दूध का पानी पिलाने पिलाने से कई फायदें मिलते हैं। चलिए इसके बारे में जानते हैं।
फटे हुए दूध का पानी पिलाने से शिशु को होने वाले ये हेल्थ बेनेफिटस
पाचन में सुधार

फटे हुए दूध का पानी जिसे दही का पानी भी कहा जाता है, पाचन तंत्र के लिए लाभकारी होता है। इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो आंतों की अच्छी बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं। यह शिशुओं के पाचन को हेल्दी बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं को कम कर सकता है।
नेचुरल हाइड्रेशन

फटे हुए दूध का पानी एक नेचुरल हाइड्रेटर है। यह शिशुओं को तरोताजा रखता है और शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। मानसून या गर्मियों के मौसम में जब शिशुओं को डीहाइड्रैशन का खतरा होता है, तब यह पानी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
नेचुरल इम्यून बूस्टर

फटे हुए दूध का पानी नेचुरल रूप से इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है। इसमें लैक्टोबेसिलस जैसे प्रोबायोटिक्स होते हैं जो शरीर की प्रतिरक्षा क्षमता को मजबूत बनाते हैं। यह शिशुओं को सामान्य बीमारियों से लड़ने में मदद करता है और उनकी सेहत को बेहतर बनाता है।
विटामिन और मिनरल्स का स्रोत

फटे हुए दूध का पानी विटामिन और मिनरल्स का अच्छा स्रोत होता है। इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं जो शिशुओं के हड्डियों और दांतों के विकास के लिए आवश्यक हैं। इसके सेवन से शिशुओं को महत्वपूर्ण पोषण प्राप्त होता है।
त्वचा के लिए लाभकारी

फटे हुए दूध का पानी त्वचा के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को कोमल बनाता है और उसे हाइड्रेटेड रखता है। यह त्वचा को नर्म और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
वजन कम करने में मदद

फटे हुए दूध का पानी पाचन तंत्र को सही रखने के साथ-साथ वजन को नियंत्रित करने में भी मदद कर सकता है। यह शिशुओं के पेट को भरता है और उन्हें लंबे समय तक संतुष्ट रखता है, जिससे अत्यधिक भोजन की आदतें कम होती हैं।
डॉक्टर से सलाह जरूर लें

बता दें कि फटे हुए दूध का पानी शिशुओं के लिए बेशक कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकता है। यह पाचन में सुधार, प्राकृतिक हाइड्रेशन, इम्यून बूस्टिंग, विटामिन और मिनरल्स का स्रोत, त्वचा के लिए लाभकारी और वजन कम करने में सहायक हो सकता है। लेकिन शिशुओं को किसी भी नए आहार की शुरुआत करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
