एक तरफ कुछ लोग हैं जो अपनी फिटनेस को लेकर काफी जागरूक हैं। वहीँ कुछ लोग ऐसे हैं जन्हें खाने का बहुत ही शौक होता है। वो खाने के लिए किसी भी हद को पार कर लेते हैं। इतना ही नहीं पेट भर के खाना खाने के बाद भी वे बहुत सारी चीजें खा लेते हैं। जो उनकी सेहत पर बुरा असर भी डालती है। ऐसा लगातार करते रहने से जान जाने का खतरा भी बढ़ जाता है। कुछ ऐसा ही चीन की रहने वाली एक 24 साल की लड़की के साथ हुआ है।

अधिक मात्रा में भोजन करने से चली गयी जान

आपको बता दें चीन में एक महज 24 साल की महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। इस चीनी महिला का नाम पैन शियाओटिंग हैं। दरअसल महिला मुकबैंग यानी दर्शकों की खुशी के लिए बड़ी मात्रा में भोजन करने में माहिर थी। लेकिन हाल ही में ऐसा करते हुए अचानक उसकी जान चली गई। हैरान करने वाली बात ये है कि उस समय वह लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी।

पेशेवर मुकबैंगर बन गई थी लड़की

आपको बता दें ऑडिटी सेंट्रल नामक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने साल 2020 में मुकबैंग स्ट्रीम और वीडियो पर रोक लगा दी थी। जिसमें ऐसा करने वाले लोगों पर 10 हजार युआन यानी करीब एक लाख 17 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

हालांकि इसके बावजूद चीन समेत कई एशियाई देशों में ‘मुकबैंग स्ट्रीम’ अभी भी यूज़ किया जाता है। जिसमें हजारों लोग अपने जीवन को जोखिम में डालकर हद से ज्यादा खाना खाते हैं। पैन शियाओटिंग भी ऐसे लोगों में शुमार थीं। वह पहले एक वेट्रेस का काम काम करती थीं और बाद में पेशेवर मुकबैंगर बन गई थीं।

पेट में बिना पचा हुआ खाना

बता दें इस महिला की जान इसलिए चली गयी क्योंकि उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि उसके पेट में बिना पचा हुआ खाना मौजूद था। जो शरीर बर्दाश्त नहीं कर पाया और लाइव स्ट्रीम के दौरान ही वो अपनी जान से हाथ दो बैठी।

खाने की लत से बढ़ गया था वजन

आपको  ये भी बता दें महिला के दिमाग में पेशेवर मुकबैंगर बनने का ये आइडिया तब आया जब उन्होंने सफल मुकबैंग स्ट्रीमर्स को बहुत सारा खाना खाते हुए वीडियो बनाकर ढेर सारा पैसा कमाते और अपने फैंस से गिफ्ट्स पाते देखा। उसके बाद उन्होंने इसे आजमाने का फैसला किया। हालांकि उनके खाने की इस लत की वजह से बाद में उनका वजन बढ़कर 300 किलो हो गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती भी होना पड़ा था।

हर स्ट्रीमिंग के दौरान खाती थी 10 किलो खाना

ऑडिटी सेंट्रल की रिपोर्ट के मुताबिक, पैन दिन में कम से कम 10 घंटे तक लगातार खाती ही रहती थीं और हैरान करने वाली बात ये थी कि हर स्ट्रीमिंग सेशन में वह 10 किलोग्राम से भी ज्यादा खाना खा लेती थीं। इसका नतीजा ये हुआ कि उनकी मौत हो गई।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *