यूं तो सदियों से हिन्दू धर्म में शंख बजाने की प्रथा चली आ रही हैं। कोई भी शुभ काम करने से पहले लोग शंख बजाते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम हैं शंख बजाने से आपकी सेहत को कई तरह से फायदें मिल सकते हैं। जी हां शंख की ध्वनि सिर्फ आपको सुनने में ही मधुर नहीं लगता बल्कि सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद है। ऐसे में अगर आप भी खुद को सेहतमंद बनाए रखना चाहते हैं तो आज से ही शंख बजाना शुरू कर दें। शंख बजाने से पहले आइए  इससे शरीर को होने वले फायदें के बारे में जान लें।

सकारात्मक एनर्जी मिलता है शंख से

शंख बजाने से आपके आसपास सकारात्मक एनर्जी का विकास होता है। दरअसल शंख बजाना इसलिए भी शुभ है क्योंकि इसकी आवाज तीनों लोक में जाती है। साथ ही यह भी कहा जाता है कि इसकी आवाज पर्यावरण में हानिकारक तत्वों को नष्ट करने और सकारात्मक ऊर्जा लाने में भी मदद करती है।

चेहरे की झुर्रियां होगी दूर

शंख बजाने से आपके स्किन को भी काफी फायदा होता है। दरअसल जब आप शंख बजाते हैं तो इससे आपकी स्किन की मांसपेशियों में खिंचाव पड़ता है जिससे आपकी स्किन में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। वहीं नियमित रूप से शंख बजाने से चेहरे की झुर्रियां कम होती हैं और चेहरे पर निखार आता है। अगर आपके चेहरे पर भी झुर्रियां नजर आने लगी है तो आप शंख बजाना शुरू कर दें।

फेफड़ों को मिलती मजबूती

फेफड़े हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा हैं जो सांस लेने में सहायक होते हैं। कई बार प्रदूषण या अन्य कारणों से फेफड़ों की क्षमता कम हो जाती है। ऐसे में शंख बजाने से फेफड़ों को लाभ होता है। दरअसल शंख की आवाज़ से फेफड़ों में रक्त संचार बढ़ता है जिससे वे मजबूत होते हैं।  

स्ट्रेस को दूर करने में कारगर

शंक की ध्वनि सुनने और बजाने से आपके मन को काफी शांति मिलती है। ऐसे में जो लोग बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं वे शंख की आवाज जरूर सुने और बजाएं। दरअसल जब शंख बजाया जाता है तो ओम की ध्वनि निकलती है। जिसके वजह से घर के अन्दर कोई भी नकारात्मकता शक्ति नहीं आती है। इतना ही नहीं इससे बरें की सेहत दुरूस्‍त रहता है। साथ ही इससे घर के अंदर आने वाली नेगेटिव एनर्जी भी दूर रहती है।

गैस की प्रॉब्लम नहीं होती है

वहीं जो लोग डेली शंख बजाते हैं उनको कभी गैस की प्रॉब्लम नहीं होती है। दरअसल शंख बजाने से रेक्टल मसल्स सिकुड़ती और फैलती है। इससे उनकी एक्सरसाइज होती है और गैस की समस्या दूर हो जाती है।

हड्डियों और दांतों की सेहत बेहतर

इतना ही नहीं शंख में रखे पानी को पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं और दांतों की सेहत दुरुस्त होती है। क्योंकि शंख में कैल्श‍ियम, फास्फोरस व गंधक के गुण मौजूद होते हैं जो हड्डियों और दांतों के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं। इसके अलावा शंख में रखा पानी आपकी आंखों के लिए भी काफी लाभकारी माना जाता है। वहीं शंख में रखें पानी में सादा पानी मिक्सक आंखों को धोने से आंखें हेल्‍दी रहती है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *