आज कल बहुत नये नये कारनामे इंसानों के द्वारा दिखाए जाते हैं, लेकिन अगर कुदरत ही ऐसा कारनामा कर दे जिसे देख आप हैरान हो जाएं, उसे आप क्या ही बोलेंगे। दरअसल एक बच्चा 32 दांतों के साथ पैदा हुआ है, ये कुदरत का ही कमाल है। बता दें एक बच्चा जब 6 – 12 महीने का होता है तब जाकर एक – 2 दांत निकालता है। लेकिन अमेरिका की एक महिला ने ऐसी बच्ची को जन्म दिया है जिसके पैदा होते ही 32 दांत है, इस बात पर यकीन कर पाना थोडा मुश्किल है।
जन्म से ही 32 दांत
video देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/reel/C3N6PCeulxS/?utm_source=ig_web_copy_link
आपको बता दें अमेरिकी महिला ने ऐसे ही बच्ची को जन्म दिया, जिसका वीडियो देखकर लोग दंग रह गए हैं। यह एक अत्यंत दुर्लभ स्थिति है, जिसे ‘नेटल टीथ’ या ‘बेबी टीथ’ यानि जन्मजात दांत कहा जाता है। वहीँ अमेरिकी राज्य टेक्सास के डलास की रहने वालीं नीका दीवा नामक एक महिला ने अपने नवजात शिशु की दुर्लभ स्थिति के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए टिकटॉक का सहारा लिया है। उनका कहना है कि उनकी बेटी पूरे दांतों के साथ पैदा हुई थी। उन्होंने अपने दावे के समर्थन में एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें बच्ची के जन्म से लेकर अब तक की तस्वीरें दिखाई गई हैं।
