जो लोग डायबिटीज से जूझ रहे हैं और डायबिटीज की दवा खाते हैं उनके लिए एक गुड न्यूज़ है। दरअसल भारतीय फार्मा कंपनी Zydus लाइफसाइंसेज को टाइप 2 मधुमेह के लिए गोलियों को बाजार में उतारने के लिए अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन की तरफ से मंजूरी मिल चुकी है। अब ये दवा मार्किट में जल्दी ही मिलनी शुरू हो जाएगी।

पहले ही चक्र में मिली सफलता

Zydus ने बताया कि उसे ज़िटुवीमेट एक्सआर टैबलेट्स की मंजूरी मिल चुकी है। इस मंजूरी के साथ Zydus को सिटाग्लिप्टिन (बेस) और संयोजन फ्रैंचाइज़ी के तीनों एनडीए की भी मंजूरी मिल गई है। कंपनी का कहना है कि विशेष रूप से सभी तीन एनडीए ने पहले चक्र की मंजूरी पास कर ली है।  

अहमदाबाद एसईजेड में हुआ है निर्माण

ज़ाइडस ने बताया कि इस उत्पाद का निर्माण फॉर्मुलेशन मैन्युफैक्चरिंग अहमदाबाद में हुआ है। वहीँ Zydus की यह नई मंजूरी न केवल कंपनी के लिए, बल्कि मधुमेह से पीड़ित मरीजों के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम है। कंपनी का कहना है कि यह नई दवा मरीजों को बेहतर जीवन शैली प्रदान करने में मदद करेगी।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *