अनंत अंबानी की शादी के बाद से बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की तबीयत अचानक खराब हो गई है। तबीयत खराब होने पर जान्हवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीँ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस को फूड पॉइजनिंग की शिकायत बताई गयी है।

अस्पताल में कराया गया भर्ती

दरअसल तबियत खरब होने के बाद जान्हवी को मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल जान्हवी की तबियत में सुधार है। वहीँ कयास लगाए जा रहे हैं जल्द ही जान्हवी को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी और वह काम पर लौट आएंगी।

काम के डाउन कुछ ऐसा खा लिया था

बता दें ये भी कहा जा रहा है, कि जान्हवी पिछले दिनों एक ऑफिशियल वर्क के लिए चेन्नई गई हुई थीं। इसी दौरान उन्होंने  एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा खा लिया जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत खराब होने और कमजोरी महसूस होने की वजह से उन्हें बुधवार को डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जान्हवी की तरह बारिश के दिनों में कई लोगों को फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है। ऐसे में आप भी फूड पॉइजनिंग के लक्षण और कारण के बारे में जान लें।

फूड पॉइजनिंग क्या है कारण

बता दें कि फूड प्वाइजनिंग किसी भी वायरस के कारण हो सकती है। यह वायरस नोरोवायरस के नाम से जाना जाता है। इससे अलग और भी कई ऐसे वायरस है जैसे- रोटावायरस, सेपोवायरस, एस्ट्रोवायरस आदि, जिनके कारण इस तरह की समस्या पैदा हो सकती हैं।

परजीवी होने के कारण

बैक्टीरिया अगर शरीर में हो जाए तो वह फूड प्वाइजनिंग का कारण बनती है। लेकिन अगर कुछ परजीवी खाने के माध्यम से हुए हैं तो यह घातक भी हो सकते हैं। यह पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाते हैं। हालांकि जिनकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होती है उवे इसकी चपेट में जल्दी आते हैं।

बैक्टीरिया होने के कारण

बाहर के खाने से ये समस्या पैदा हो सकती है। जो लोग किसी बीमारी जैसे डायबिटीज, लीवर संबंधित रोग आदि लंबी बीमारियों से जूझ रहे होते हैं, वे फ़ूड पॉइजनिंग की समस्या से परेशान हो सकते हैं। इससे अलग वृद्धावस्था के दौरान प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो जाती है। तब यह समस्या बेहद घातक हो सकती है। गर्भवती महिलाएं भी समस्या से बचकर रहें। छोटे बच्चे की प्रतिरक्षा प्रणाली पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाती है इसलिए फूड प्वाइजनिंग का खतरा बेहद खतरनाक हो सकता है।

फूड प्वाइजनिंग होने पर व्यक्ति ये लक्षण हो सकते हैं

उल्टी आना

शरीर में बुखार हो जाना

पेट में दर्द या ऐंठन महसूस करना

पतला दस्त हो जाना

मतली आना

उल्टी या मल में खून आ जाना

पानी की कमी हो जाना

पेशाब ना आना

प्यास अधिक लगना

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *